शानदार व्यापार;- स्ट्रॉबेरी से कमाए 12 लाख

बिज़नेसशानदार व्यापार;- स्ट्रॉबेरी से कमाए 12 लाख

Date:

बाजार:- अगर आप गांव से जुड़े हैं और आपको खेती करना पसंद है तो आज का आर्टिक्ल आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं स्ट्रॉबेरी के बिजनेस के बारे में जो की मुनाफे का मामले में काफी बेहतरीन साबित होता है। आज के समय मे स्ट्रॉबेरी का उपयोग खूब बढ़ गया है और अब गांव के लोग इसकी खेती करने लगे हैं। ज्यादा डिमांड के चलते इसकी खेती में लोगो को नुकसान भी नहीं होता है और गांव के लोग इससे अपना बेहतरीन बिजनेस शुरू कर देते हैं और लखपती बन जाते हैं। 
इस समय हरियाणा, महाराष्ट्र जैसे मैदानी इलाकों में किसान खूब स्ट्रॉबेरी की खेती कर रहे हैं और लाखों कमा रहे हैं। स्ट्रॉबेरी की खेती 6 महीने में होती है। अगर आप 1 एकड़ जमीन में स्ट्रॉबेरी की खेती करते हैं तो इससे आपको 12 लाख तक का मुनाफा हो सकता है। वही अगर आप किसी महानगर के आस पास रहते हैं तो स्ट्रॉबेरी की खेती आपके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। क्योंकि बड़े शहरों में इसकी डिमांड ज्यादा है जिसके चलते यहां यह महंगी मिलती है। 
स्ट्रॉबेरी के बिजनेस के लिए बलुआ दोमट मिट्टी सर्वोत्तम मानी जाती है। यह रेतीली जमीन में होती है जिसकी उर्वरक शक्ति सही है। इसकी बोबाई सितंबर में होती है। ज्यादा बारिश इसके लिए अच्छी नहीं होती है इसलिए लोग मानसून निकल जाने के बाद इसकी रोपाई और बोबाई करते है। स्‍ट्रॉबेरी की खेती मेड पर होती है. भरपूर पैदावार लेने के लिए प्‍लास्टिक से मल्चिंग करके पौधे लगाने चाहिए. मल्चिंग का मतलब है कि पूरी मेड को प्‍लास्टिक से कवर किया जाता है और फिर उसमें जहां पौधा लगाना है वहां सुराख किया जाता है. इस तकनीक में पौधों को पानी देने के लिए ड्रिप इरिगेशन पद्ति का प्रयोग किया जाता है।
स्ट्रॉबेरी का बिजनेस काफी महंगा और लाभदायक है। अगर आप एक एकड़ जमीन पर स्ट्रॉबेरी का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको उसके लिए 6 लाख का इंवेसमेन्ट करना होगा। लेकिन इस 6 लाख के इंवेसमेन्ट पर आपको इसके बराबर रिटर्न मिलेगा। क्योंकि यह तैयार होने पर आपको 12 लाख से ज्यादा का फायदा देगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...