Yakub Memon Grave: तो इस शख्स की धमकी पर सजी थी आतंकी याकूब मेमन की क़ब्र

नेशनलYakub Memon Grave: तो इस शख्स की धमकी पर सजी थी आतंकी...

Date:

मुंबई बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन की कब्र सजाए जाने के मामले में एक बड़ा खुलासा सामने आया है. इस खुलासे के मुताबिक याकूब मेमन के चचेरे भाई रउफ टाइगर की धमकी से डरकर कब्रिस्तान के ट्रस्टी ने आतंकी की कब्र को सजाने की अनुमति दी थी. जानकारी के मुताबिक रऊफ टाइगर ने 2019 में पूर्व ट्रस्टी एडवोकेट जलील नौरंगे को धमकी दी थी कि अगर कब्र के रेनोवेशन की इजाज़त नहीं तो परिवार को बहुत भारी पड़ेगा और फिर ट्रस्टी ने डरकर इसकी अनुमति दे दी. 

याकूब मेमन की कब्र को सजाने का मामला उभरने के बाद बड़ा कब्रिस्तान के पूर्व ट्रस्टी की तरफ से इस बात का खुलासा किया गया जुम्मा मस्जिद बॉम्बे ट्रस्ट को टाइगर मेमन की तरफ से धमकाया गया था. पूर्व ट्रस्टी ने कहा कि उन्होंने जब कब्र को सजाने की बात नहीं मानी तो रऊफ ने कहा कि टाइगर मेमन खुद तुमसे बात करेगा. इस खुलासे के बाद अब पता चला है कि धमकी देने वाला शख्स याकूब मेमन का चचेरा भाई है और उसी के कहने पर ही याकूब मेमन की कब्र को सजाया गया है. 

बता दें कि याकूब मेमन की कब्र की सजावट पर भाजपा ने उद्धव सरकार पर हमला बोला है, भाजपा का कहना है कि उद्धव सरकार के कार्यकाल में ही आतंकी की कब्र को सजाया गया था, इसलिए शिवसेना के साथ ही एनसीपी और कांग्रेस पार्टी को भी देश से माफ़ी मांगनी चाहिए, वहीँ शिवसेना और कांग्रेस ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि फडणवीस के कार्यकाल में ही एक आतंकी का शव उसके परिवार वालों को सौंपा गया. इससे पहले आतंकी का शव फांसी के बाद गुप्त रूप से दफना दिए गए.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related