Site icon Buziness Bytes Hindi

सुंदर त्‍वचा और बालों के लिए इस्तेमाल करे अंगूर का रस!

grape juice benefits

लाइफस्टाइल डेस्क। आजकल के मौसम में अंगूर खाने का मजा आता है, लेकिन क्या आप जानते है इसको आप अपने स्किन रूटीन में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। जी हाँ, इसके लिए आपको अंगूर का रस लेना होगा, ये आपके बालों और त्‍वचा दोनों के लिए बहुत फायदेमंद है।

अंगूर में प्रोएंथोसायनिडिन्स, एलेजिक एसिड, माइरिकेटिन, क्वेरसेटिन, कैम्फेरोल, ट्रांस-रेस्वेराट्रोल आदि कंपाउंड होते हैं , साथ ही ये विटामिन-सी का बहुत अच्छा सोर्स होता है। ये चेहरे के अलावा बालों में भी लगा सकते है। चलिए जानते है कैसे?

अंगूर का रस त्‍वचा के लिए

त्‍वचा ऑयली है तो आपको मुल्तानी मिट्टी में अंगूर का रस मिलाकर लगा सकते है, ऐसा करने से त्‍वचा से निकलने वाला एक्सट्रा ऑयल कम होता है। वही अगर ड्राई त्‍वचा है तो अंगूर का रस आप गुलाब जल में मिक्स करके लागए। ये त्‍वचा डीप मॉइश्चराइज कर उसमे ग्लो लेकर आता है।

त्‍वचा पर काले दाग-धब्बे हैं तो एलोवेरा जेल के साथ अंगूर का रस मिक्स करके लागए, इससे काले दाग-धब्बे हल्के होंगे।

ध्यान दे, अंगूर का रस डायरेक्‍ट त्‍वचा पर न लगाए, इसे किसी के साथ मिक्स करके ही लागए।

अंगूर का रस बालों के लिए

आप दही के साथ अंगूर का रस मिक्‍स करके बालों में लगाएं, ये जिनके बाल ड्राई है उनके लिए बेस्ट होगा। वही अगर आयली हैं, तो आप संतरे के रस के साथ अंगूर का रस लगाएं।

बालों में शाइन के लिए चाय के पानी में अंगूर का रस मिक्‍स करके लागए। वही, अंगूर के रस को बेसन में मिक्‍स करके भी लगा सकते है।

(Image/Pixabay)

Exit mobile version