Anti Smog Gun: हवा की सेहत सुधारने को एक अक्टूबर से लागू होगा ग्रैप सिस्टम, 11 स्थानों पर एंटी स्मॉग गन तैनात

नेशनलAnti Smog Gun: हवा की सेहत सुधारने को एक अक्टूबर से लागू...

Date:

नई दिल्ली। एनसीआर और नई दिल्ली में पिछले तीन दिन लगातार हो रही बारिश के कारण अभी वायु गुणवत्ता काफी अच्छी है। लेकिन बारिश का दौर थमते ही हवा की सेहत खराब होनी शुरू हो जाएगी। एक अक्तूबर से प्रदूषण नियंत्रण के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) लागू कर दिया जाएगा। इस बार एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण करने के लिए ग्रैप में कई बिंदुओं को शामिल कर प्रदूषण नियंत्रण के नए उपायों पर जोर दिया जाएगा।  राजधानी और एनसीआर के जिलों में प्रदूषण नियंत्रण के लिए ग्रैप नियम तैयार कर लिया है। हालांकि, इस बार इसमें कुछ नए बिंदुओं को शामिल किया है। इसके तहत नए उपायों को शामिल किया जा रहा है। जिससे प्रदूषण नियंत्रण प्रभावी तरीके से किया जा सके। इसके लागू करने के साथ दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति की जिम्मेदारी रहेगी। इसी के साथ ग्रीन वार रूम से प्रदूषण नियंत्रण के लिए नजर रखी जाएगी। ग्रैप में पीएम 2.5 व पीएम 10 का स्तर बढ़ने के साथ ही सख्ती बढ़ती चली जाएगी।

एनसीआर और राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण के लिए ग्रैप का नियम एक अक्तूबर से लागू होगा। ग्रैप नियम लागू होने के साथ सड़कों पर उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करना होगा। इसी के साथ खुले में कूड़ा जलाना या मलबा डालने पर भी रोक लगाई जा सकती है। सड़कों से उड़ने वाली धूल को रोकने के लिए मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन लगाई जा सकती हैं। आपातकालीन अस्पताल को छोड़कर डीजल जनरेटर पर रोक जैसे नियम अपनाए जाएगे। वहीं, प्रदूषण की मात्रा बहुत खराब श्रेणी में पहुंचने पर होटल और ढाबों में कोयले व लकड़ी के जलाने पर रोक लग सकती है। गंभीर श्रेणी में हवा की सेहत पहुंचने पर निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाएगी।  धूल प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए 11 एंटी स्मॉग गन तैनात की गई है। दिल्ली में प्रदूषण के 13 हॉटस्पॉट क्षेत्र चिह्ति कर  वाटर स्प्रिंकलर मशीनों से दिन में पानी छिड़काव का निर्देश दिया है। तीनों लैंडफिल साइट और इसके आसपास इलाके को प्रदूषण हॉटस्पॉट घोषित करके एंटी स्मॉग गन लगाई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related