दीपिका कक्कड़ छोटे पर्दे की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस मां बनी हैं। उन्होंने अपने जीवन में एक बेटे का स्वागत किया है । हाल ही में एक्ट्रेस को अस्पताल से छुट्टी मिल गई और घर पर उनके बच्चे का भव्य स्वागत किया गया।
दीपिका कक्कड़ ने 21 जून 2023 को बेटे को जन्म दिया था। शोएब और दीपिका के अलावा उनके परिवार में से किसी ने भी अभी तक बच्चे को नहीं देखा है। 10 जुलाई को दीपिका और उनका नवजात बच्चा अस्पताल से छुट्टी लेकर घर आ गए। शोएब इब्राहिम के परिवार ने नवजात शिशु और दीपिका के स्वागत के लिए भव्य इंतजाम किए थे। उनके परिवार ने पहली बार नवजात शिशु का चेहरा देखा.
दीपिका-शोएब के बच्चे का हुआ ग्रैंड वेलकम
शोएब इब्राहिम ने यूट्यूब चैनल पर लेटेस्ट वीलॉग शेयर किया है। जब उनके बेटे को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल जाती है तो दीपिका थोड़ी भावुक हो जाती हैं। वह अपने चाहने वालो का शुक्रिया अदा करती हैं. फिर शोएब और दीपिका अपने बच्चे को घर ले जाते हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया जाता है। नीले-सफ़ेद थीम वाली सजावट से लेकर ‘बॉस बेबी’ केक तक, हर चीज को बहुत खूबसूरत तरह से सजाया जाता है।
शोएब इब्राहिम अपने बच्चे को सबसे पहले अपने पिता को देते हैं। अपने पोते को पहली बार देखकर शोएब के पिता की आंखें भर आती है . वह टिकी-टिकी से अपने पोते को देखते है और फिर रोने लगते है। शोएब फिर अपने पिता को चुप करवाते है. तभी दीपिका के बच्चे को उनकी सास और मां देखती हैं। इसके बाद दीपिका और शोएब अपने बच्चे के साथ केक काटते नजर आते है .
दीपिका-शोएब कब दिखाएंगे अपने बच्चे का चेहरा?
शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ के बच्चे का चेहरा देखने के लिए फैंस बहुत बेताब हैं. हालाँकि, इस जोड़े ने अभी तक अपने बच्चे का चेहरा उजागर नहीं किया है। लेटेस्ट व्लॉग में कपल ने कहा कि वैसे तो उन्हें इन बातों पर यकीन नहीं है, लेकिन बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि अभी बच्चे का चेहरा नहीं दिखाना है. इसलिए वह अभी बच्चे को तो नहीं दिखाएंगे, लेकिन माता-पिता बनने के अपने अनुभव को ज़रूर शेयर करते रहेंगे।
दीपिका कक्कड़ की डिलीवरी प्री-मैच्योर थी। इस कारण बच्चे को एनआईसीयू में भर्ती कराया गया था। शोएब सोशल मीडिया पर अपने बच्चे की हेल्थ अपडेट देते रहते थे। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट के जरिए खुशखबरी दी कि उनका बेटा अब बिल्कुल ठीक है. और वो उसको लेकर घर जा रहे है ।
