Site icon Buziness Bytes Hindi

अवैध नियुक्तियों की जांच के लिए एसआईटी पहुंची जीपी पंत, अहम दस्तावेज अपने हाथ में लिए


अवैध नियुक्तियों की जांच के लिए एसआईटी पहुंची जीपी पंत, अहम दस्तावेज अपने हाथ में लिए

देहरादून। जीबी पंत इंजीनियरिंग संस्थान घुड़दौड़ी में अवैध नियुक्तियों के मामले में जांच के लिए गठित एसआईटी (SIT) की टीम जीपी पंत (J.P. Pant) पहुंच गई। इस दौरान एसआईटी की टीम ने अवैध नियुक्तियों (illegal appointments) से जुड़े सभी दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। अवैध नियुक्ति मामले की जांच तीन सदस्यीय एसआईटी की टीम करेगी। बताया जाता है कि एसआईटी के हाथ अवैध नियुक्तियों व भ्रष्टाचार से संबंधित अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं। एसआईटी इन दस्तावेजों के आधार पर जांच में जुट गई है।

Read also- डीयू में स्थायी शिक्षकों के बजाए गेस्ट टीचर्स की नियुक्ति से नाराज शिक्षाविद

जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में तीन सदस्यीय एसआईटी टीम के सदस्य सीओ सदर पीएल टम्टा, एसएसआई महेश रावत व तकनीकी विशेषज्ञ प्रो. आरपी गुप्ता पहुंचे। यह दूसरी बार है जबकि एसआईटी टीम ने वहां पर छापा माा है। इससे पहले एसआईटी की टीम 24 व 25 जनवरी को भी दो दिवसीय दौरा कर संस्थान में अवैध नियुक्तियों के मामले से जुड़े दस्तावेज खंगालती रही। जिसमें वर्ष 2018-19 में संस्थान में कुलसचिव, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर हुई नियुक्तियों से जुड़े दस्तावेजों को अपने कब्जे में लेकर उनको सीलबंद कर दिया था। बता दे कि संस्थान के निलंबित कुलसचिव संदीप कुमार के ऊपर अवैध तरीके से नियुक्तियों करने का आरोप है। जिसमें उनकी कुलसचिव पद पर नियमित नियुक्ति पर भी सवाल उठाए हैं। अवैध नियुक्ति मामले को लेकर संस्थान के कर्मचारी संगठन और अन्य कर्मचारी आंदोलन करते रहे हैं। शासन ने कुलसचिव संदीप कुमार को 20 सितंबर 2021 को निलंबित कर उनके खिलाफ जांच बैठा दी थी।

Exit mobile version