प्रधानमंत्री आवास निर्माण पर 13 हजार करोड़ रुपए खर्च करने के औचित्य पर प्रियंका ने उठाया सवाल

फीचर्डप्रधानमंत्री आवास निर्माण पर 13 हजार करोड़ रुपए खर्च करने के औचित्य...

Date:


प्रधानमंत्री आवास निर्माण पर 13 हजार करोड़ रुपए खर्च करने के औचित्य पर प्रियंका ने उठाया सवाल

नयी दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत प्रधानमंत्री आवास निर्माण पर 13 हजार करोड़ रुपए खर्च करने के औचित्य पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इस समय संसाधनों का इस्तेमाल लोगों की जान बचाने के लिए किया जाना चाहिए।

सरकार की प्राथमिकताएं किसी और दिशा में
प्रियंका वाड्रा ने ट्वीट किया , “ जब देश के लोग ऑक्सीजन, वैक्सीन, हॉस्पिटल बेड, दवाओं की कमी से जूझ रहे हैं तब सरकार 13,000 करोड़ से पीएम का नया घर बनवाने की बजाए सारे संसाधन लोगों की जान बचाने के काम में डाले तो बेहतर होगा। इस तरह के खर्चों से पब्लिक को मैसेज जाता है कि सरकार की प्राथमिकताएं किसी और दिशा में हैं।”

सुरजेवाला का हमला
इससे पहले पार्टी के संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी इस परियोजना को लेकर सरकार पर हमला किया और कहा कि देश में कोरोना से दो करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके है और मृतकों की संख्या दो लाख 19 हज़ार से ज्यादा हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जब यह स्थिति है तो ऐसे में प्रधान मंत्री यानी मोदी जी का नया घर, पी.एम दफ़्तर, मंत्रियों के दफ़्तर, संसद बनाना ज़रूरी है या जीवन रक्षक दवा, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, अस्पताल बेड उपलब्ध कराना।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...