Site icon Buziness Bytes Hindi

राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुलाया विधानसभा का सत्र


राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुलाया विधानसभा का सत्र

जयपुर: राजस्थान में जारी सियासी उठापटक के बीच राज्यपाल कलराज मिश्र ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कैबिनेट के अनुरोध को स्वीकर करते हुए राजस्थान विधानसभा का सत्र बुलाने का ऐलान किया। इसके साथ ही राज्यपाल ने विधानसभा सत्र बुलाने में देरी करने के आरोपों को खारिज किया। बता दें कि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने राज्यपाल पर विधानसभा का सत्र बुलाने में देरी करने का आरोप लगाया था।

देरी के आरोप से इंकार
राजस्थान राजभवन की ओर से सोमवार को जारी नोटिफिकेशन में कहा गया, “राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने राज्य सरकार को विधानसभा सत्र बुलाने का आदेश दिया है।” इसके साथ ही नोटिफिकेशन में राज्यपाल की ओर से इस बात के लिए इनकार किया कि वह विधानसभा सत्र बुलाने में वह देरी कर रहे थे।

गहलोत ने पीएम से लगाई थी गुहार
इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल द्वारा विधानसभा सत्र बुलाने का आग्रह खारिज होने के बा कहा था कि उन्होंने गवर्नर के व्यवहार को लेकर कल पीएम से बात की है। गहलोत ने कहा कि “मैंने पीएम मोदी से गवर्नर के बर्ताव को लेकर फोन पर बात की। सात दिन पहले जो लेटर लिखा था, उसे लेकर भी बात की।”

Exit mobile version