Site icon Buziness Bytes Hindi

मेरठ पहुंचीं राज्यपाल आनंदी बेन ने कहा, ‘ बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही’

anandi ben

मेरठ। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आज मेरठ पहुंचीं। राज्यपाल सबसे पहले मोदीपुरम वह सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचीं। जहां उन्होंने हुनर से रोजगार प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि आज हमारी बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। यहां कार्यक्रम में शिरकत कर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय पहुंचीं।

मेरठ के सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि में रविवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल पहुंची। उन्होंने स्टॉल के लिए लगी प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। महिला सशक्तिकरण के लिए हुनर से रोजगार कार्यक्रम में शिरकत से पहले विवि में सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
यहां लगाए गए स्टॉल में महिलाओं द्वारा बनाए गए हैंडीक्राफ्ट, अचार, मुरब्बे, गाय के गोबर से दिए, वॉल हैंगिग, जूट के समान आदि की प्रदर्शनी लगाई गई। मिलेट्स को लेकर विशेष खाद्य पदार्थ, सांवे के चावल की खीर आदि को भी प्रदर्शित किया गया। राज्यपाल महिला उद्यमियों को सम्मानित करेंगी। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, केंद्रीय पशु पालन एवं मत्स्य पालन राज्य मंत्री संजीव बालियान, केपी मलिक भी साथ हैं। राज्यपाल ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

राज्यपाल ने पश्चिमी यूपी की हुनरमंद किसान महिलाओं से बातचीत भी की। उन्होंने प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित भी किया। राज्यपाल ने कहा कि आज हमारी बेटियां हर क्षेत्र में अपना कौशल दिखा रही हैं। माताएं भले ही शिक्षा नहीं ले पाई हों लेकिन वे आगे बढ़कर अपने हुनर से अपनी आर्थिक स्थिति सुधार रही हैं। कहा कि मैं खुद एक किसान की बेटी हूं। सुबह चार बजे उठकर खेतों में कर पिता का हाथ बंटाती थी और फिर पढ़ने जाया करती थी। हमने गुजरात में भी बेटियों और महिलाओं की साक्षरता के प्रयास किए हैं।

चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय में राज्यपाल ने आर्ट गैलरी, स्टूडियो और योग केंद्र का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने एडेड और राजकीय कॉलेजों के प्राचार्यों के संवाद किया। रात को सीसीएसयू में ही विश्राम करेंगी। सोमवार सुबह सवा नौ बजे सीसीएसयू से हापुड़ रवाना होंगी।

Exit mobile version