कोरोना महामारी में माँ-बाप खोनेवाले बच्चों को पीएम केयर्स फण्ड से मदद करेगी सरकार

फीचर्डकोरोना महामारी में माँ-बाप खोनेवाले बच्चों को पीएम केयर्स फण्ड से...

Date:


कोरोना महामारी में माँ-बाप खोनेवाले  बच्चों को पीएम केयर्स फण्ड से मदद करेगी सरकार

नई दिल्ली: कोरोना महामारी में अपने मां- बाप या अभिवावक खोने वाले बच्ची के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम केयर्स फण्ड से मदद देने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की गई है.

पीएम केयर्स से 10 लाख का फण्ड
पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत उन बच्चों को सहायता राशि दी जाएगी जिन्होंने कोरोना महामारी के कारण अपने माता-पिता या अभिभावक दोनों को खो दिया है. इसके साथ ही ऐसे बच्चों को 18 साल की उम्र में मासिक सहायता राशि और 23 साल की उम्र में पीएम केयर्स से 10 लाख रुपए का फंड भी दी जाने की बात कही गई है.

फ्री शिक्षा और एजुकेशन लोन
इतना ही नहीं इन बच्चों के लिए फ्री शिक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी. इन बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए लोन दिया जाएगा और इसके लिए जो भी ब्याज होगा वह पीएम केयर फंड से दिया जाएगा. कोरोना की वजह से अनाथ हुए बच्चों को 18 साल की उम्र तक आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख तक का हेल्थ इंश्योरेंस भी दिया जाएगा. इसके लिए जो भी प्रीमियम है वो पीएम केयर की तरफ से भुगतान किया जाएगा.

बेहतर भविष्य बनाना मेरा कर्तव्य
पीएम मोदी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं. इसलिए हमलोग इन बच्चों की मदद के लिए सबकुछ करेंगे. समाज के नाते भी यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने बच्चों का ख्याल रखें और उनके बेहतर भविष्य के लिए काम करें.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...