Business Idea: सरकार देगी दो लाख रुपए की मदद, इस बिजनेस में मुनाफा भी है जबरदस्त

नेशनलBusiness Idea: सरकार देगी दो लाख रुपए की मदद, इस बिजनेस में...

Date:

Business Idea: बिजनेस करने के कई अवसर मौजूद हैं। अगर पास में रुपए भी नहीं हैं तो ऐसे में सरकार 2 लाख रुपए तक की मदद इस बिजनेस को करने में देगी। ऐसे में अगर खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो यहां एक और बेहतरीन बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं। इस बिजनेस आइडिया से लाखों रुपए की आमदनी की जा सकती है। बता दें कि यह बिजनेस मेडिकल लाइन से जुड़ा है। बिजनेस करने के सुनहरे अवसर के बीच अगर अपना कारोबार करना चाहते हैं तो एक शानदार बिजनेस आइडिया से लाखों की कमाई हो सकती है।
बिजनेस मेडिकल लाइन से जुड़ा है जहां केंद्र सरकार जेनेरिक दवाओं की आपूर्ति के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि केद्र (Pradhan Mantri Bhartiya Jan Aushadhi Kendra) खोलने का मौका युवाओं को दे रही है। जिसमें सरकार भी आर्थिक मदद कर रही है।

सरकार का लक्ष्य?

बता दें कि केंद्र सरकार देश भर में जन औषधि केंद्रों की संख्या तेजी से बढ़ाने की कोशिश में है। सरकार का लक्ष्य मार्च 2024 तक तकरीबन 10,000 प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने का है। जिससे आम लोगों को सस्ती दरों पर दवाइयां मिल सके।

ये है योग्यता?

पात्रता की बात करें तो जन औषधि केंद्र खोलने के लिए पास में D या B फार्मा डिग्री होनी जरूरी है। PMJAY के अंतर्गत, एससी, एसटी और दिव्यांग आवेदकों को जन औषधि केंद्र खोलने के लिए दवाओं के लिए 50,000 रुपए तक का भुगतान मिलता है। जन औषधि अपने नाम या किसी ओर नाम से नहीं खोल सकते। Pradhan Mantri Jan Aushadhi Kendra के नाम से Shop खोलनी होगी।

ये लोग खोल सकते हैं जन औषधि केंद्र?

अगर जन औषधि केंद्र खोलने का विचार हैं तो पहले जान लीजिए कि इसे कौन लोग खोल सकते हैं। जन औषधि केंद्र खोलने के लिए केंद्र सरकार की तीन कैटेगरी है। पहली कैटेगरी में एक सामान्य व्यक्ति, फार्मासिस्ट, कोई डॉक्टर या रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर आते हैं। दूसरी कैटेगरी में ट्रस्ट, एनजीओ, प्राइवेट अस्पताल इत्यादि हैं। तीसरी कैटेगरी में राज्य सरकारों की तरफ से नामित एजेंसियों आती है।

इतने की होगी कमाई?

इस व्यापार में महत्वपूर्ण है कि आखिरकार कमाई कितनी होगी। बता दें कि जन औषधि केंद्र पर दवाएं बेचने पर 20 प्रतिशत कमीशन मिलता है। इसके अलावा, मासिक बिक्री पर 15 प्रतिशत कमीशन अलग से सरकार द्वारा इंसेंटिव भी मिलता है।

ऐसे करें आवेदन?

अगर पात्र हैं और यह व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो बता दें कि पहले जनऔषधि केंद्र के नाम से ‘रिटेल ड्रग सेल्स’ का लाइसेंस प्राप्त करना होता है। लाइसेंस लेने के लिए जन औषधि केंद्र के आधिकारिक वेबसाइट https://janaushadhi.gov.in/ पर जाकर फॉर्म डाउनलोड करना होगा। इसके बाद इस आवेदन को ब्यूरो ऑफ फॉर्मा पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग ऑफ इंडिया के जनरल मैनेजर (A&F) के नाम से भेजना होगा। जिसके बाद लाइंसेंस मिलेगा। लाइसेंस मिलने के बाद जनऔषधि के लिए आवेदन किया जा सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related