लखनऊ। गोवंश को भीषण गर्मी से बचाने के लिए योगी सरकार ने फुलप्रूफ प्लान तैयार किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाय तथा गोवंश के पुर्नवास और उनको गर्मी में सुरक्षित स्थान में रखने को लेकर आज टीम -9 के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने निर्देश दिए कि ब्लाक स्तर पर गो आश्रय स्थल बनाए जाए।
Also Read : Meerut News : इस बार मेरठ में सड़कों पर नहीं पढ़ी जाएगी ईद की नमाज, पुलिस ने बनाया ये प्लान
इसी के साथ जो भी गो आश्रय स्थल बनाए जाए वो उपयोगी हो और मौसम से बचाव के सभी उपाय हो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक स्थान पर ब्लाक स्तर पर बनने वाली गोशालाएं दो से ढाई हजार गायों को रहने की क्षमता वाली बनाएं जाए। मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिए कि ब्लाक स्तर पर गोशालाएं स्थापित करने की योजना पर तुरंत काम शुरू हो जाना चाहिए।
Also Read : Uttar Pradesh News: 4.27 करोड़ की धनराशि से बनेगी पानी की टंकी, 8674 लाभार्थियों को मिलेगा जल लाभ
