मेरठ। उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी गुडडू मुस्लिम को मेरठ में पनाह देने के आरोप में माफिया अतीक अहमद के बहनोई डॉ. अखलाक को शासन ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। माफिया अतीक का बहनोई डॉ.अखलाक स्वास्थ्य विभाग से सस्पेंड कर दिया गया है। शासन के आदेश पर मंगलवार को कार्रवाई हुई है। सीएमओ मेरठ अखिलेश मोहन ने शासन के निर्देश की पुष्टि की है। बता दें कि डॉ. अखलाक मेरठ के भावनपुर सीएससी में तैनात था। प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड की साजिश में शामिल होने का आरोप अखलाक पर है। अखलाक इस समय प्रयागराज की नैनी जेल में बंद है।
डॉक्टर अखलाक की गिरफ्तारी के बाद मेरठ में सीएमओ ने शासन को रिपोर्ट भेजी थी। जिसके बाद शासन की ओर से मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए डॉ.अखलाक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के निर्देश जारी कर दिए।
प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड की साजिश में शामिल डॉ. अखलाक का शूटरों के साथ वीडियो वायरल हुआ था। मामला संज्ञान में आने के बाद उसे सरकारी सेवा बर्खास्त करने की तैयारी शुरू कर दी गई थी।
डॉ. अखलाक की गिरफ्तारी के बाद सीएमओ डाॅ. अखिलेश मोहन ने शासन को पूरे मामले की रिपोर्ट भेजी थी। हालांकि बर्खास्तगी को लेकर शासन की ओर कार्रवाई की जा रही है। लेकिन आज अखलाक के सस्पेंड के आदेश शासन ने जारी किए हैं। डा. अखलाक भावनपुर में तैनात था। उसकी नियुक्ति स्वास्थ्य विभाग में जून 2000 में हुई थी। वर्ष 2013 से वह भावनपुर सीएचसी में तैनात हुआ था। हत्याकांड के बाद शूटर गुड्डू को डॉ. अखलाक ने मेरठ के भवानी नगर स्थित अपने घर में पनाह दी थी। उसे खर्च के लिए 50,000 रुपये भी दिए थे।
शूटर गुड्डू को लगाया गले, स्कूटी में छिपाने की डीवीआर वारयल
शूटर गुड्डू का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसे डॉ. अखलाक के भवानीनगर स्थित घर का बताया गया था। वीडियो पांच मार्च सुबह 5:53 बजे का था। इसमें गुड्डू मुस्लिम एक बैग लेकर आता है और कुर्सी पर बैठ जाता है। इसके बाद अखलाक कमरे के अंदर से आता है और गुड्डू शूटर को गले लगाता है। फिर सभी कमरे में चले जाते हैं।
स्कूटी की डिग्गी में छिपाई थी डीवीआर
एसटीएफ के मुताबिक हत्याकांड के बाद शूटर गुड्डू मेरठ पहुंचा था। एसटीएफ ने अखलाक को गिरफ्तार कर लिया था। उस समय डॉक्टर अखलाक मना करता रहा कि गुड्डू यहां नहीं आया, लेकिन जब उसके घर के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो डीवीआर गायब मिली। तलाशी के दौरान डीवीआर घर में खड़ी स्कूटी की डिग्गी से बरामद की गई थी। ये वीडियो उसी डीवीआर में थे।
