Site icon Buziness Bytes Hindi

किसानो से बात कर आंदोलन समाप्त कराये सरकार: रामदेव


किसानो से बात कर आंदोलन समाप्त कराये सरकार: रामदेव

सहारनपुर: योग गुरू बाबा रामदेव ने सहारनपुर में आज कहा कि वह चाहते हैं कि नए कृषि कानूनों को लेकर आंदोलनरत किसानों के साथ केंद्र सरकार नरम रूख के साथ बातचीत करे और समस्या का समाधान निकालकर आंदोलन को समाप्त कराए।

किसानों से समझता करने को कहा
पंतजलि के मेगा स्टोर का उद्घाटन करने आए बाबा रामदेव ने कहा कि किसानों को नरम रूख दिखाते हुए सरकार के साथ समझौता करना चाहिए और किसानों को यह ध्यान रखना चाहिए कि सरकार की किसान समर्थक नीतियां भी प्रभावित ना होने पाए और उनकी समस्या भी हल हो जाए। दोनों पक्षों को सूझबूझ से और अपनी जिद्द छोड़कर समझौते का रास्ता अपनाना चाहिए।

Exit mobile version