Site icon Buziness Bytes Hindi

Imran Khan के गिरफ्तारी की योजना बना रही सरकार, पीटीआई अध्यक्ष के आवास की सड़क पर सुरक्षा कड़ी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पुलिस कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। उनकी गिरफ्तारी के लिए सरकार योजना बना रही है। वहीं राजधानी इस्लामाबाद में पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान के आवास की ओर जाने वाली सड़कों पर सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ यानी पीटीआई के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी ने बताया कि सरकार इमरान खान को गिरफ्तार करने की योजना तैयार कर रही है।  स्थानीय सूत्रों के मुताबिक इस्लामाबाद में रावल झील के पूर्वी तट पर आवासीय क्षेत्रों बानी गाला के आसपास सुरक्षा बलों की असामान्य हलचल देखी जा रही है। वहीं, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश को धमकी देने के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ आतंकवाद विरोधी अधिनियम के तहत आतंकवाद का मुकदमा दर्ज किया है। 

Read also: IMD Rainfall Alert: इन राज्यों में आज भीषण बारिश का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

पाकिस्तान मीडिया नियामक प्राधिकरण ने इस्लामाबाद में संबोधन के दौरान पुलिस अधिकारी और एक महिला मजिस्ट्रेट को धमकी देने के लिए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान के भाषणों के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पीईएमआरए की ओर से जारी अधिसूचना में कहा है कि इमरान खान का भाषण प्राधिकरण नियमों का उल्लंघन है। इसके अलावा इमरान का भाषण संविधान के अनुच्छद 19 का उल्लंघन है। पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण यानी पीईएमआरए ने कहा कि इमरान के रिकॉर्ड किए भाषण को प्रभावी निगरानी और नियंत्रण सुनिश्चित करने के बाद प्रसारित होने की अनुमति होगी। बता दें कि इमरान खान ने जेल में बंद अपने करीबी नेता शाहबाज गिल के समर्थन में रैली निकाली थी। जिसमें इमरान ने बयान दिया था। गिल को देश के खिलाफ दुष्प्रचार करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। इमरान ने कहा कि अगर गिल के खिलाफ मामला दर्ज किया है तो फजलुर रहमान, नवाज शरीफ और राणा सनाउल्लाह को न्यायिक कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा। खान ने कहा गिल के साथ जो हुआ वह कही गई बातों के कारण नहीं था। यह बदले की राजनीति है।

Exit mobile version