Site icon Buziness Bytes Hindi

Govt. of India: निजी वाहन पर भारत सरकार लिखवाना पड़ेगा भारी

Government of India will have to be written on private vehicle

देश से VIP कल्चर ख़त्म करने की कवायद में जुटी केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को एक आदेश जारी किया है जिसके तहत अब निजी वाहनों पर “भारत सरकार” लिखवाना भारी पड़ सकता है, सरकार ने इसे निजी वाहनों का दुरूपयोग माना है. दरअसल सरकार ऐसा मानती है कि बहुत से केंद्रीय कर्मचारी रौब ज़माने और स्टेटस सिम्बल के लिए अपने वाहनों पर “भारत सरकार” लिखवाते हैं जो कि कानूनी तौर पर गलत है.

इस तरह के VIP या फिर रौबदाब वाले कल्चर को ख़त्म करने के लिए केंद्र द्वारा यह आदेश जारी किया गया है, आम तौर पर आपको सड़कों और “भारत सरकार लिखी बहुत से चार पहिया और दो पहिया गाड़ियां देखने को मिलती होंगी। बहुत सी जगह पर ट्रेफिक वालों से ऐसे लोगों को बहसबाज़ी भी करते हुए देखा जाता है, सरकार के इस आदेश से अब इस कल्चर पर लगाम लगाना आसान हो जायेगा.

लेकिन सबसे बड़ा सवाल तो यह होगा कि आदेश भले ही जारी हो गया हो लेकिन क्या इसपर अमल दरामद भी सख्ती से हो पायेगा। क्योंकि आम तौर पर इस नियम को तोड़ने वाले केंद्र के आला अधिकारी या उनके मातहत ही होते हैं जो अक्सर ट्रेफिक पुलिस वालों को देख लेने की धमकिया देते हैं और अपनी पहुँच और पहचान का रौब जमाते हैं. सिर्फ भारत सरकार ही नहीं कई बार आपको DM ऑफिस का स्टीकर भी गाड़ियों के पीछे लगा हुआ दिख जायेगा गाड़ी का चालान करने से पहले दस बार सोच लीजिये कि बाँदा कहाँ काम कर रहा है. आदेश तो बहुत अच्छा है बस उसपर अमल हो यह बड़ी बात है.

Exit mobile version