Site icon Buziness Bytes Hindi

हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन एपीआई के निर्यात से सरकार ने रोक हटाई


हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन एपीआई के निर्यात से सरकार ने रोक हटाई

नई दिल्ली: भारत सरकार ने मलेरिया की दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन (HCQ) को बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल को एक्टिव फार्मास्युटिकल्स एंग्रिडिएंट्स (API) और इसके फॉर्मुलेशन के निर्यात से रोक हटा दी है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने यह जानकारी दी। बता दें कि हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा शुरुआती दौर में कोविड-19 की रोकथाम और इलाज में अग्रणी दवा बनकर उभरी थीं।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (DFFT) ने एक अधिसूचना में कहा, “हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन एपीआई (सक्रिय दवा सामग्री) और इसके फॉर्मुलेशन की निर्यात पॉलिसी में बदलाव किया गया है और तत्काल प्रभाव से इसके निर्यात को मुक्त किया गया है।”

हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक शीर्ष वैज्ञानिक ने कहा कि यह साबित हो गया है कि मलेरिया की दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए लोगों की मौत रोकने में कारगर नहीं है। डॉ सौम्या स्वामीनाथन का कहना है कि लोगों को कोविड-19 के संक्रमण की चपेट में आने से रोकने में इस दवा की भूमिका हो सकती है।

Exit mobile version