बाजार:- आज के समय मे लोग अब काफी जागरूक हो चुके हैं और वह अब बेटा और बेटी में फर्क नहीं करते हैं। बेटी के उज्वल भविष्य के लिए सरकार भी निरंतर प्रयास करती रहती है। वही अब सरकार ने एक ऐसी योजना लॉन्च की है जो की विशेष रूप से बिटिया के लिए बनी है और इसका उद्देश्य बिटिया को आर्थिक मदद देना है। इस योजना के तहत बेटियों को आर्थिक मदद देने के लिए हर साल सरकार 5 हजार रुपये बिटिया को देगी।
जाने कहा शुरू हुई लाडली योजना:-
असल मे यह योजना हरियाणा सरकार की है इस योजना का नाम लाडली योजना है। हरियाणा सरकार लाडली योजना के तहत बिटिया को आर्थिक मदद दे रही है और उनके उज्वल भविष्य के निरंतर प्रयास कर रही है। इस योजना के तहत सरकार बिटिया के माता पिता को लाभ देगी। इस योजना का लाभ उन अभिभावकों को मिल रहा है जिनकी दो बेटियां हैं। इस योजना की शुरुआत 20 अगस्त 2005 में हुआ। वही इस योजना के नियम के अनुसार, जिनकी बेटी का जन्म 20 अगस्त 2005 के बाद हुआ होगा, उसे इस योजना का लाभ मिलेगा।
जाने किस उम्र में मिलेगा पैसा:-
हरियाणा सरकार लाडली योजना के तहत आर्थिक सहायता ‘किसान विकास पत्र’ के द्वारा देगी। और जब आपकी बेटी की उम्र 18 साल हो जाएगी तब उसको ये पैसे आपको दिये जायेंगे। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास आधार कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, जन्म प्रमाण पत्र, बैंक खाता पासबुक, मां-बाप का पासपोर्ट साइज फोटो, मां-बाप का पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
जाने किसे मिलेगा लाडली योजना का लाभ:-
वही इस योजना के लिए वही अप्लाई कर सकता है जो की हरियाणा राज्य की स्थाई निवासी हो और जिन माता पिता के दो बेटी हो उन बेटियों को ही मिलेगा लाभ। राज्य की गरीब परिवार की बेटी को इस योजना में प्राथमिकता दी जाएगी। बेटी का जन्म प्रमाण पत्र हो तभी मिलेगा लाडली योजना का लाभ मिलेगा।
