Site icon Buziness Bytes Hindi

Dengue Patients: सरकारी आंकड़े 45,प्राइवेट में संख्या 100 के पार,अस्पताल में डेंगू मरीजों की भीड़

Dengue patients

#image_title

मेरठ में कोरोना महामारी से लोगों को राहत मिली तो डेंगू के डंक ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। डेंगू के प्रकोप से अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की माने तो इस समय मेरठ में मात्र 45 डेंगू के एक्टिव केस हैं। जबकि प्राइवेट चिकित्सकों के मुताबिक डेंगू का आंकड़ा मेरठ में सौ के पार पहुंच चुका है। गांव—देहात और महानगर की कालोनियों में डेंगू फैला हुआ है।
स्वास्थ्य विभाग की माने तो गत बुधवार को डेंगू के छह नए केस सामने आए हैं। जबकि कोराना संक्रमण का भी एक केस सामने आया ।

सीएमओ कार्यालय के मुताबिक डेंगू के अब तक मेरठ में कुल 45 केस सामने आ चुके हैं। इन 45 केसों में सात सक्रिय हैं। जबकि तीन अस्पताल में भर्ती बताए जा रहे हैं। लेकिन शहर के निजी चिकित्सकों और अस्पताल में स्थिति ठीक इसके विपरीत है। निजी चिकित्सकों के यहां डेंगू के मरीजों की भीड़ उमड़ रही हैं। अस्पतालों में भी डेंगू के मरीज भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग इनकी गिनती नहीं कर रहा है।

सीएमओ डा0अखिलेश मोहन ने बताया कि डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। इस समय मेरठ में चार डेंगू मरीजों का इलाज घर पर चल रहा है। जबकि 38 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है। उन्होंने बताया कि डेंगू के साथ ही एक मरीज कोरोना संक्रमण का भी मिला है।

मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डा0 अशोक तालियान ने बताया कि डेंगू के लगातार आ रहे केसों को लेकर स्वास्थ्य विभाग सावधानी बरत रहा है। शहर और देहात में फागिंग की जा रही है। लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जा रहा है।

Exit mobile version