सरकार का दावा, दिसंबर तक सभी लोगों का हो जायेगा टीकाकरण

फीचर्डसरकार का दावा, दिसंबर तक सभी लोगों का हो जायेगा टीकाकरण

Date:


सरकार का दावा, दिसंबर तक सभी लोगों का हो जायेगा टीकाकरण

नई दिल्ली: देश में दिसंबर तक सभी लोगों को कोरोना का टीका लग जायेगा, ऐसा दावा केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज प्रेस कांफ्रेंस में किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जावड़ेकर ने राहुल गांधी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह देश की जनता का अपमान कर रहे हैं.

राहुल पर बोला हमला
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने विपक्षी पार्टियों और राहुल गांधी पर निशाना साधा. वह बोले, ‘प्रधानमंत्री देश की जनता के साथ मिलकर कोविड का सामना कर रहे हैं ऐसे समय में राहुल गांधी सरकार द्वारा किये गए प्रयासों के लिए, नौटंकी शब्द का उपयोग करते हैं, ये देश और देश की जनता का अपमान है. ऐसे शब्दों का इस्तेमाल हम नहीं करेंगे क्योंकि उनकी नौटंकी जनता ने कब की बंद कर दी है.’

दिसंबर तक टीकाकरण की कवायद पूरी
प्रकाश जावड़ेकर ने कोरोना टीकाकरण पर बात करते हुए कहा, ‘दिसंबर तक भारत में टीकाकरण की कवायद पूरी हो जाएगी. स्वास्थ्य मंत्रालय ने तब तक 216 करोड़ खुराकों के उत्पादन का रोडमैप पेश कर दिया है.’ कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत देश में 20 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन लग चुकी हैं. लेकिन इस बीच कई राज्यों में टीके की कमी की बात सामने आई है, सरकार का दावा है कि टीका बना रही कंपनियां अपने उत्पादन को बढ़ाने की हरसंभव कोशिशों में लगी हैं और इससे जल्द ही निजात पा ली जाएगी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...