Site icon Buziness Bytes Hindi

Government Bus Ticket Price: दिल्ली से हिल स्टेशन जा रहे है, तो इन बसों से करें सफर!

Government Bus Ticket Price

लाइफस्टाइल डेस्क। Government Bus Ticket Price – गर्मियों के मौसम में  हिल स्टेशन घूमने का अपना अलग ही मजा होता है, ऐसे में अगर आप भी दिल्ली से हिल स्टेशन घूमने की प्लानिंग कर रहे है तो इन इन बसों से सफर करे। क्योकि इसमें किराया कम होता है, जिससे आपके काफी पैसो की बचत हो जाती है। आइए फिर, जानते है इन बसों के बारे में। बता दे, ये सरकारी बस है जिसमे अन्य प्राइवेट बसों से कम किराया होता है।

दिल्ली से देहरादून

अगर आप उत्तराखंड की राजधानी देहरादून जाने की प्लानिंग कर रहे है तो आपको दिल्ली के कश्मीरी गेट से  बस मिल जाएगी। इस जनरथ बस का किराया 555 रुपये है, ये  36 सीटर बस आपको 6 घंटे में देहरादून पंहुचा देगी। बता दे, प्राइवेट बस का किराया 770 रुपये से शुरू होता है।

दिल्ली से ऋषिकेश 

अगर आप ऋषिकेश के सौंदर्य और शांत माहौल में घूमना चाहते है तो जनरथ बस से आप 569 रुपये का टिकट लेकर पंहुचा सकते है। ये साढ़े पांच से 6 घंटे में  250 किलोमीटर की दूरी तय कर लेगी। बाकी प्राइवेट बस का किराया  787 है।

Read also: IRCTC Shri Ramayana Yatra: अयोध्या से लेकर रामेश्वरम तक के सफर का ले मजे, आईआरसीटीसी के इस पैकेज के साथ!

दिल्ली से मनाली ट्रिप 

दिल्ली से मनाली के लिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग की बस से आप जा सकते है, इसका  किराया 870 रुपये से लेकर 1580 रुपये तक का है। बता दे,  सुबह 6:40 बजे से लेकर रात 10 बजे तक आपको अलग अलग बसे मिल सकती हैं। मनाली जाने के लिए आपको लगभग 15 घंटे से लेकर 17 घंटे लगेंगे।

दिल्ली से शिमला 

शिमला गर्मियों में काफी पसंदीदा हिल स्टेशन होता है, आप यहां की ट्रिप कर सकते है। दिल्ली से शिमला का सरकारी बस  547 रुपये से 924 रुपये तक किराए होगा। सुबह 8:5 पर पहली बस जाती है और आखिरी बस रात 11 बजे जाती है। बता दे, आप 9 से 10 घंटों में शिमला पहुंच जाएंगे।

Exit mobile version