Site icon Buziness Bytes Hindi

बांके बिहारी Corridor को लेकर गोस्वामी समाज का प्रदर्शन जारी, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 23 को

Vrindavan Banke Bihari Corridor

मथुरा। वृंदावन में बांके बिहारी कॉरिडोर को लेकर राजभोग सेवा करने वाले गोस्वामी समाज के लोगों का विरोध-प्रदर्शन लगातार जारी है। मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल रहा है। गोस्वामी समाज ने अब सुप्रीम कोर्ट में SLP यानी स्पेशल लीव पिटीशन दायर की है।

यूपी सरकार लाई थी प्रस्ताव

यूपी की योगी सरकार मथुरा में बांके बिहारी मंदिर में कॉरिडोर बनाने के लिए प्रस्ताव लाई थी। फैसला मंदिर की सुरक्षा को देखते हुए लिया था। इसके बाद से मंदिर के पास रहने वाले और गोस्वामी समाज ने इस प्रस्ताव का विरोध शुरू कर दिया।
राजभोग सेवा करने वाले रजत गोस्वामी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट मे कॉरिडोर को लेकर सोमवार को SLP दाखिल कर दी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में पहले से मामले में कार्यवाही जारी है। इसको चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है। इलाहाबाद कोर्ट में अपील नहीं सुनी गई। बोलने का मौका नहीं दिया, हम कई सालों से मंदिर की देखभाल करते आ रहे हैं। बांके बिहारी मंदिर में कॉरिडोर बनने से लोगों को काफी परेशारी होंगी। लोगों का रोजगार खत्म हो जाएगा।


अब सुप्रीम कोर्ट में 23 जनवरी को सुनवाई

इस मामले में जस्टिस डॉ. डीवाई चंद्रचूड़ की बैंच जस्टिस पीएस नरसिहा और जस्टिस जेबी पारदीवाला बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर मामले में 23 जनवरी को सुनवाई करेंगे। इस सुनवाई पर गोस्वामी समाज को काफी उम्मीद है। बताया जाता है कि इससे गोस्वामी समाज को अपने हक में फैसला आने की उम्मीद जागी है।

Exit mobile version