Site icon Buziness Bytes Hindi

Gorakhnath Temple Attack: गोरखनाथ मंदिर पर हमले का आरोपी मुर्तजा है जाकिर नाइक का बड़ा फैन


Gorakhnath Temple Attack: गोरखनाथ मंदिर पर हमले का आरोपी मुर्तजा है जाकिर नाइक का बड़ा फैन

लखनऊ। गोरखनाथ मंदिर पर हमले (Gorakhnath Temple Attack) और पीएसी जवान पर जानलेवा हमले का आरोपी मुर्तजा जाकिर नाइक का बहुत बड़ा फैन है। मुर्तजा के लैपटॉप, मोबाइल की जांच में एजेंसियों के हाथ अहम सुराग लगे हैं। यह बताया जा रहा है कि मुर्तजा प्रतिबंधित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक को फॉलो कर रहा था। मुर्तजा जाकिर को यूट्यूब पर सुनता है। उसके पास से जाकिर के कुछ वीडियो एटीएस और एसटीएफ की टीम ने जब्त किए हैं। मुर्तजा के पास से बरामद हुई पेन ड्राइव में भड़काऊ वीडियो हैं। उसके मोबाइल फोन में जो नंबर हैं। उनकी भी जांच हो रही है। मोबाइल में अधिकतर नंबर मुंबई के पाए गए हैं। हमले के आरोपी मुर्तजा अब्बासी से पांच टीमें पूछताछ कर रही हैं।

Read also: धार्मिक नारा लगाकर Yogi Adityanath के गोरखनाथ मंदिर पर हमला,मची अफरातफरी

उसके हर बयान को गंभीर तौर पर लिया जा रहा है और उसकी जांच की जा रही हैं। एटीएस और एसटीएफ हमले से जुड़े हर बिंदु को बारीकी से जांच रही हैं। एटीएस टीम ने गोरखनाथ मंदिर में अब्बासी के आने और पकड़े जाने वाली जगह की जांच की। एटीएस की जांच से साफ हो गया है कि हमलावर सिरफिरा नहीं है। मुर्तजा साजिश के साथ वारदात को अंजाम देने के लिए आया था। अभी यह पता नहीं चल सका है कि वह किसने कहने पर गोरखनाथ मंदिर में आया था और क्या करना चाहता था। इस पर उससे पूछताछ अभी जारी है।

Exit mobile version