GOQii Vital 4 फिटनेस बैंड भारत में हुआ लॉन्च, जाने क्या होगा खास

टेक्नोलॉजीGOQii Vital 4 फिटनेस बैंड भारत में हुआ लॉन्च, जाने क्या होगा...

Date:


GOQii Vital 4 फिटनेस बैंड भारत में हुआ लॉन्च, जाने क्या होगा खास

GOQii ने फिटनेस बैंड GOQii Vital 4 भारत में लॉन्च कर दिया है। GOQii Vital 4 में हार्ट-रेट के साथ-साथ SpO2 और ब्लड प्रेशर लेवल जानने के लिए सेंसर दिया गया है। 

GOQii Vital 4 के स्पेसिफिकेशन्स

GOQii Vital 4 में हार्ट-रेट, ब्लड प्रेशर, ब्लड ऑक्सीजन और ब्लड ग्लूकोज को जानने की क्षमता है | यूजर को  फिटनेस बैंड में 17 एक्सरसाइज मोड दिए गए हैं, जिनमें वॉकिंग, रनिंग, साइकलिंग और क्रिकेट जैसे गेम शामिल हैं। आपको बता दे की GOQii Vital 4 फिटनेस बैंड डस्ट और वॉटर प्रूफ है। 

GOQii Vital 4 में कलर डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 120×120 पिक्सल है। इसमें रिमाइंडर्स, अलार्म और कॉल-मैसेज नोटिफिकेशन की सुविधा भी है | यूजर्स को नए फिटनेस बैंड में दमदार बैटरी मिलेगी, जो 3 से 4 दिन का बैकअप देगी | 

Read also: लाॅकडाउन बेअसर, प्रदेश में पहले नंबर पर पहुंचा मेरठ

GOQii Vital 4 की कीमत  

GOQii Vital 4 बैंड 4,999 रुपये में खरीदा जा सकता है | कलर ऑप्शन में आपको ब्लैक, पर्पल और रेड में मिल जायेगा | फिटनेस बैंड को अमेजन इंडिया और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से कस्टमर ले सकते है | 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related