Site icon Buziness Bytes Hindi

गोपीचंद ने दिया बैडमिंटन में भी बायो बबल का सुझाव


गोपीचंद ने दिया बैडमिंटन में भी बायो बबल का सुझाव

भारतीय बैडमिंटन टीम के कोच पुलेला गोपीचंद ने देश में खेलों की शुरुआत के लिए शीर्ष एथलीटों के बीच बायो बबल (खिलाडिय़ों को खेलने के लिए बनाए गए नियमों के तहत सुरक्षित माहौल) बनाने और कई मिनी लीगों का आयोजन करने का प्रस्ताव दिया है. गोपीचंद बुधवार को यहां भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) द्वारा आयोजित वेबिनार में बोल रहे थे.
गोपीचंद ने कहा, ‘शारीरिक दूरी के नियमों के कारण हमारे लिए कोविड-19 से पहले की तरह बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय या राज्य स्तर पर टूर्नामेंट आयोजित करना संभव नहीं हो सकता है, लेकिन हम अपने स्तर पर शीर्ष खिलाडिय़ों के बीच प्रत्येक खेल में कई लीगों का आयोजन कर सकते हैं.

अक्टूबर से ट्रेनिंग
एएफआई के अध्यक्ष आदिले सुमारिवाला ने बैडमिंटन कोच के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि उनका महासंघ अगले साल होने वाले ओलंपिक को देखते हुए अपने एथलीटों को बेहतर तरीके से रखने और उन्हेंं शानदार फॉर्म में बनाए रखने के लिए उनके साथ मिलकर काम कर रहा है. सुमारिवाला ने कहा, ‘हमारे एलीट एथलीट जून से शिविरों में हैं और अक्टूबर से वे कड़ी ट्रेनिंग शुरू कर देंगे. हमने अभी अपने विस्तृत कार्यक्रम कैलेंडर को देखा है और हम जनवरी से कड़ी प्रतिस्पर्धा की उम्मीद कर रहे हैं.

Exit mobile version