Google deepmind SynthID: Google ने अब AI की फर्जी तस्वीरों की पहचान के लिए Google Deep Mind ने SynthID का बीटा वर्जन रिलीज किया है। SynthID एआई से तैयार तस्वीरों की पहचान करेगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस युग में असली और नकली में फर्क करना बहुत मुश्किल है। आए दिन लोगों की तस्वीरें AI की मदद से एडिट कर उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है।
AI की मदद से एडिट किए फोटो-वीडियो को पहचान पाना मुश्किल
सुपरफास्ट इंटरनेट की दुनिया में फर्जी फोटो और गलत सूचना से लड़ना टेक कंपनियों के लिए भारी चुनौती हो बन गई है। 2019 में एक रिसर्च में दावा किया था कि 61 प्रतिशत अमेरिकियों ने माना कि AI की मदद से एडिट किए फोटो-वीडियो को पहचान पाना मुश्किल है। चार साल बाद यह हालत और बदतर हो गई है। इसी साल Adobe ने अपने AI फोटो टूल में Adobe Firefly को लॉन्च किया। जिसकी मदद से महज तीन महीने एक अरब तस्वीरें बनाई हैं।
SynthID एआई से तैयार तस्वीरों की पहचान करेगा
अब AI की फर्जी तस्वीरों से लड़ने के लिए Google Deep Mind टीम ने SynthID का बीटा वर्जन रिलीज कर दिया है। SynthID एआई से तैयार तस्वीरों की पहचान करेगा। इसके अलावा यह टूल डिजिटल वॉटरमार्क की मदद से तस्वीरों की पहचान करेगा। आमतौर पर फोटो पर लोग विजिबल वॉटरमार्क का उपयोग करते हैं। लेकिन ऐसी तस्वीरों को क्रॉप करके या एडिट करके वॉटरमार्क हटा दिया जाता है। SynthID डिजिटल वॉटरमार्क की सहायता से फोटो पहचान करता है। SynthID किसी फोटो को पिक्सल साइज, कलर, मेटा डाटा और इनविजिबल वॉटरमार्क के जरिए उसकी पहचान करता है। हालांकि SynthID की सटीकत को लेकर 100 प्रतिशत दावा नहीं किया गया है।
