नई दिल्ली: गूगल ने प्ले स्टोर से पेटीएम (Paytm) ऐप को हटा दिया है. अभी पेटीएम से जुड़े दूसरे ऐप्स जैसे पेटीएम फॉर बिजनेस, पेटीएम मॉल, पटीएम मनी और कुछ दूसरे ऐप्स डाउनलोड के लिए उपलब्ध है. इसे हटाने के पीछे पॉलिसी के उल्लंघन का दावा किया गया है. पेटीएम ने मामले में अभी टिप्पणी देने से इनकार कर दिया है और कहा है कि कंपनी मामले की जांच के बाद बयान जारी करेगी.
एप स्टोर पर अभी उपलब्ध
ऐप अभी ऐप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है. गूगल ने ऐप को हटाने का कोई कारण नहीं बताया है. इस ऐप को भारत में लाखों यूजर्स ने डाउनलोड किया है. हालांकि, गूगल ने आज अपने ब्लॉग पोस्ट में कंपनी की गैंबलिंग को लेकर पॉलिसी का उल्लेख किया था.
पेटीएम ने किया ट्वीट
पेटीएम ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर लिखा, ‘डियर पेटीएमर्स, पेटीएम एंड्रॉयड ऐप नए डाउनलोड और अपडेट्स के लिए उपलब्ध नहीं है. हम जल्द ही वापस आएंगे. आपका पूरा पैसा सुरक्षित है और आप पेटीएम सामान्य तरीके से इस्तेमाल कर पाएंगे.’
पेटीएम ने शुरू की थी गैंबलिंग
दरअसल, पेटीएम की ओर से हाल ही में फैंटेसी क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू किया था, जिसके बाद यह दोनों ही ऐप हटा दिए गए हैं. पेटीएम ऐप को एंड्रॉयड के लिए प्ले स्टोर से हटाया गया है, लेकिन यह iOS यूज़र्स के लिए Apple के App Store पर उपलब्ध रहेगा. वहीं, जिनके फोन में पहले से पेटीएम है, वो अपना ऐप और मोबाइल वॉलेट पहले की तरह इस्तेमाल कर पाएंगे.

