Site icon Buziness Bytes Hindi

Google Pixel का ये नया फीचर है बढ़े काम का, जाने डिटेल्स!

Google Pixel

टेक डेस्क। गूगल अपने पिक्सल यूजर्स के लिए आए दिन नए फीचर्स पेश करती रहती है। अब कंपनी ने यूजर्स के लिए एट अ ग्लान्स फीचर में एक नया ऑप्शन पेश किया है। ये ऑप्शन है राइडशेयरिंग (Ridesharing) का, चलिए जानते है इसके बारे में।

क्या है Ridesharing फीचर ?

गूगल पिक्सल का Ridesharing फीचर यूजर्स को उनकी उबर राइड में मदद करेगा। इसकी मदद से बुक हुई उबर राइड के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी। आपको कैब की जानकारी के लिए ऐप पर अलग से बार-बार जाने की जरूरत नहीं होगी। आप ऐप बिना ओपन किए जानकारी ले सकते है। बता दे, गूगल पिक्सल पर एट अ ग्लान्स फीचर से जरूरी इवेंट से लेकर फ्लाइट और दूसरे रिमांडर की जानकारी पहले से ही दी जाती है और अब ये नया ऑप्शन देकर इसे और बहतरीन कर दिया है।

पिक्सल 3 और इसके बाद के डिवाइस में ये फीचर है, इसकी मदद से यूजर्स को लॉक स्क्रीन पर सभी जरूरी जानकारियां मिल जाती हैं। बस आपको इसके नोटिफिकेशन को ऑन करना होता है। साथ ही इसे आप कस्टमाइज भी कर सकते हैं।

At a Glance फीचर

‘At a Glance’ फीचर पर प्रेस कर ‘Customise’ पर टैप करे।

अब ‘At a Glance’ में Settings पर जाए

फिर Feature कैटेगरी मे टॉपिक और कैटेगरी को ऑन या ऑफ करे। दूसरे ऑप्शन और कैटगरी को देखने के लिए See more features पर टैप करे।

बस अब यहां से ऑन और ऑफ कर अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकते है।

Exit mobile version