Google अपना नया स्मार्टफोन Google Pixel 6 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। एक और रिपोर्ट सामने आई है, जिससे Google Pixel 6 के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Google Pixel 6 Whitechapel प्रोसेसर के साथ आएगा। इसके अलावा गूगल पिक्सल 6 में अल्ट्रा वाइड बैंड टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया जा सकता है। स्मार्टफोन में अडवांस टेक्नॉलजी कैमरा सेटअप, एचडी डिस्प्ले और दमदार बैटरी मिल सकती है।
Google Pixel 6 की संभावित कीमत
अभी तक Google Pixel 6 की लॉन्चिंग, कीमत और फीचर को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है | लेकिन लीक की मानें तो Google Pixel 6 स्मार्टफोन अगले महीने लॉन्च हो सकता है और कीमत प्रीमियम रेंज में हो सकती है।
Read also: सपा के पूर्व मंत्री का भांजा नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते पकड़ा
आपको बता दे पिछले साल Google Pixel 5 को लॉन्च किया था। Google Pixel 5 स्मार्टफोन में 6 इंच का एचडी प्लस ओएलईडी डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:5:9 है | Google Pixel 5 में परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 765G प्रोसेसर, 8GB LPDDR4X रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

