Google अपनी शानदार गूगल पिक्सल 6 सीरीज (Google Pixel 6 Series) को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसी बीच गूगल पिक्सल 6 सीरीज के डिवाइस गूगल पिक्सल 6 प्रो की कुछ तस्वीर लीक हुई हैं, जिनसे पता चलता है कि अपकमिंग डिवाइस में पंच-होल कर्व्ड डिस्प्ले और पतले बेजल हैं। हालांकि, इसमें फिजिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद नहीं है।
इसके अलावा अपकमिंग स्मार्टफोन के बैकपैनल पर एक सीध में LED फ्लैश लाइट के साथ डुअल-टोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। अभी तक मरा सेंसर्स की जानकारी नहीं मिली है।
Google Pixel 6 Pro की संभावित स्पेसिफिकेशन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगामी Google Pixel 6 Pro स्मार्टफोन 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होगा। डिवाइस में एंड्राइड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट होगा | यूजर्स को हैंडसेट में 6.71 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले और 50MP का कैमरा मिल सकता है। इससे ज्यादा कुछ जानकारी नहीं मिली है।
Read also: असम में जनसंख्या नियंत्रण के बाद आएगा ‘लव जिहाद’ पर कानून
आपकी जानकारी के लिए बता दे Google ने पिछले साल गूगल पिक्सल 5 (Google Pixel 5) को ग्लोबली लॉन्च किया था, स्मार्टफोन की कीमत 699 डॉलर यानी करीब 51,433 रुपये है।

