Site icon Buziness Bytes Hindi

Google I/O 2021: Google में आया नया फीचर, यूजर एक क्लिक पर डिलीट कर सकते है 15 मिनट की सर्च हिस्ट्री, जाने पूरी डिटेल यहां


Google I/O 2021: Google में आया नया फीचर, यूजर एक क्लिक पर डिलीट कर सकते है 15 मिनट की सर्च हिस्ट्री, जाने पूरी डिटेल यहां

टेक डेस्क: Google I/O 2021 इवेंट में  गूगल सर्च के लिए नया फीचर लॉन्च हुआ है , जिसका नाम है Quick Delete , इसके जरिए यूजर्स एक क्लिक पर अपनी 15 मिनट की सर्च हिस्ट्री को डिलीट कर पाएंगे | 

Quick Delete फीचर आपको गूगल सर्च की सेटिंग में मिल जायेगा | उसको क्लिक करके यूजर 15 मिनट की सर्च हिस्ट्री को डिलीट कर सकेंगे।  ऐसी उम्मीद है कि इस फीचर को कंपनी आने वाले दिनों में सभी यूजर्स के लिए जारी करेगी। 

Quick Delete फीचर के अलावा गूगल ने फोटो ऐप में नया लॉक फोल्डर जोड़ा है, इसके जरिए यूजर अपनी निजी फोटो को इस फोल्डर में लॉक कर सकेंगे |  कंपनी  ने कहा है कि लॉक फोल्डर का सपोर्ट सबसे पहले पिक्सल डिवाइस के यूजर्स को मिलेगा। उसके बाद ही अन्य स्मार्टफोन यूजर्स के लिए इसे जारी किया जाएगा।

गूगल ने लोकेशन हिस्ट्री रिमाइंडर फीचर भी लॉन्च किया है , इसके जरिए आप टाइमलाइन पर उस लोकेशन को देख सकेंगे, जहां जा चुके है | इसको देखने के लिए यूजर्स को लोकेशन हिस्ट्री ऑन रखनी होगी। 

Read also: मेरठ में जानलेवा कोरोना से 20 संक्रमितों की मौत

आपकी जानकारी के लिए बता दे  गूगल मैप्स में नया फीचर जोड़ने की तैयारी चल रही है जिसके जरिए यूजर्स को गूगल मैप्स पर अस्पताल में खाली बेड और ऑक्सीजन सिलेंडर की जानकारी मिलेगी। शुरुआत में इस नए फीचर को कुछ चुनिंदा जगह में लॉन्च किया है | लेकिन उम्मीद है की ये ज्यादा से ज्यादा जगह इस फीचर्स को रोलआउट करेगी।

Exit mobile version