Site icon Buziness Bytes Hindi

Google ने Tokyo Olympic 2020 के लिए बनाया अनोखा Doodle, एनिमेटेड मिनी गेम्स किया लांच


Google ने Tokyo Olympic 2020 के लिए बनाया अनोखा Doodle, एनिमेटेड मिनी गेम्स किया लांच

Tokyo Olympic 2020 की शुरुआत को अपने Search Engine पर शोकेस करने के लिए Google एक अनोखा और क्रिएटिव तरीका लेकर आया है। Google Doodle ने दुनिया भर के सबसे प्रसिद्ध खेल आयोजन Tokyo Olympic 2020 की शुरुआत को अपने Search Engine पर शोकेस करने के लिए Doodle champion island games नाम का एक animated athletics game लॉन्च किया है। बता दें, COVID-19 महामारी के कारण 2021 तक के लिए Tokyo Olympic को स्थगित कर दिया गया था।

Tokyo में आधिकारिक तौर पर इस खेल की शुरुआत हो चुकी है, Google आगामी दो हफ्तों में वहां के इवेंट्स के आधार पर Doodle गेम की एक इंटरैक्टिव सीरीज शुरू कर रहा है।

Doodle चैंपियन आइलैंड गेम्स लोगों को अलग-अलग गेम खेलने का मौका दे रहा है। कुछ डूडल चैंपियन द्वीप ‘purrr-sonalities’ भी हैं जिन्हें उन्होंने पेश किया। साथ ही, गेम खेलने वाला कोई भी व्यक्ति चार टीमों में से किसी एक में शामिल हो सकता है – Blue, Green, yellow, Red। इस Doodle में टेबल टेनिस, स्केटबोर्डिंग, तीरंदाजी, रग्बी, तैराकी, क्लाइंबिंग और मैराथन यह 7 गेम शामिल किए गए हैं।

अंत तक खेलने वालों को मिलेगी Treat

Google चैंपियन आइलैंड गेम्स के लिए कटसीन एनिमेशन और इसके कैरेक्टर को टोक्यो के ही एनिमेशन स्टूडियो ने डेवलप किया है। इस Doodle को बनाने के लिए देश-दुनिया की कहानियों और लोककथाओं के लोकप्रिय पात्रों की खोज की गई।

Netflix अब रखेगा गेमिंग स्पेस में कदम

इस रचनात्मक animation को बनाने वाले क्रिएटर ने कहा, सबसे पहले हमने देशभर की कहानियों और लोककथाओं के ऐसे पात्रों की खोज की जो देश में बहुत अधिक लोकप्रिय है। इसके बाद हमने इन लोककथाओं और इसके पात्रों को विभिन्न games के साथ सामंजस्य बिठाया और एनिमेशन में इसका इस्तेमाल किया।

चूक के बाद भी मिली ओलंपिक में एंट्री, रानी करेगी धमाल

उन्होंने बताया, हमें उम्मीद है कि लोग इन गेम्स का आनंद उठाएंगे और इसे अंत तक खेलेंगे। इस मिनी गेम्स को पूरा करने वाले भाग्यशाली लोगों के चेहरे पर flowers और डैंगोस (तीन कलर वाली पेस्ट्री) के साथ खुशियां बरसेंगी। यह दुनिया के लोगों के लिए एक ट्रीट साबित होगा।

Exit mobile version