Site icon Buziness Bytes Hindi

Google Could Platform ने गठित की स्पेशल web 3 टीम

तकनीकी:- गूगल एक ऐसी विधि है जो कि अपने यूजर्स की प्रत्येक सुविधा का खयाल रखते हुए अपने फीचर्स में अपडेट करती रहती है। अब इस बीच गूगल ने कहा है कि वह Google Could Platform पर क्रिप्टोकरेंसी और ब्लॉकचेन का लाभ उठाने के लिए एक विशेष web 3 टीम का गठन कर रही है। 

कंप्यूटिंग सर्विसेज सूट की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक गूगल की नई web 3 टीम ब्लॉकचेन एप्लिकेशन चलाने वाले डेवलपर्स के लिए सर्विस तैयार करेगी। इसके साथ ही यह टीम टेक्नोलॉजी की ओर रुझान रखने वाले व्यापारियों और ग्राहको को ब्लॉकचेन सर्विस की सेवा प्रदान करेगी।
गूगल क्लाउड web 3 डिवीजन का रोडमैप Citigroup के पूर्व कार्यकारी जेम्स ट्रोमन्स द्वारा तैयार किया गया है। इसमें ब्लॉकचेन नोड्स के बेहतर मैनेजमेंट के साथ-साथ थर्ड पार्टी के ऐप्लिकेशन में ब्लॉकचेन डेटा को एक्सप्लोर करने के लिए सॉफ्टवेयर भी शामिल है।
सूत्रों का कहना है कि Web 3 ग्रुप जो सुविधाएं दी जाएगी वह Alibaba और Amazon सहित बड़ी कम्पनियों को मिलेंगी। सबसे पहले ब्लॉकचेन सर्विस की पेशकश Microsoft ने की थी। गूगल क्लाउड web 3 के संदर्भ के खुलासा गूगल ने जनवरी में किया था।
Exit mobile version