Site icon Buziness Bytes Hindi

गूगल ने बैंक किए कॉल रिकॉर्डिंग एप ,लेकिन यूजर्स फिर भी कर सकते अपनी कॉल रिकॉर्ड

तकनीकी:- गूगल ने कल अपने फीचर्स में परिवर्तन करते हुए कॉल रिकॉर्डिंग वाले सभी एंड्रॉइड एप को बैन कर दिया है। गुगल की ओर से जारी हुए बयान के मुताबिक जितने भी एंड्रॉयड कॉल रिकॉर्डिंग एप थे वह सभी रिकॉर्डिंग के लिए API का इस्तेमाल करते थे। इससे कई बार डिवेलपर्स यूजर्स की पर्सनल जानकारी का गलत उपयोग कर सकते हैं। 

गूगल ने यह पॉलिसी यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए लिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कॉल रिकॉर्डिंग एप के बैन होने के बाद भी आप कॉल रिकॉर्ड कर सकते हैं। क्योंकि आजकल स्मार्टफोन में कई नई तकनीकी आ गई है और उनमें पहले से ही यह फीचर मौजूद होता है। जिसे आप अपडेट कर कॉल रिकॉर्डिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
एंड्रॉयड मोबाइल में मौजूद इस फीचर का उपयोग करने के लिए सबसे पहले यूजर्स को रिकॉर्ड ऑपशन को सेलेक्ट कर क्लिक करना होगा और फिर वह डायरेक्ट कॉल रिकॉर्ड कर सकते हैं। आजकल के एंड्रॉयड फोन जैसे सैमसंग, वीवो, ओपो, में यह फीचर डायरेक्ट उपलब्ध है। 
Exit mobile version