Site icon Buziness Bytes Hindi

भाजपा के झूठ की पोल खोलेगी गोंडवाना जनसंदेश यात्रा


भाजपा के झूठ की पोल खोलेगी गोंडवाना जनसंदेश यात्रा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की सक्रियता बढ़ गई है। अखिलेश यादव ने आज सपा के प्रदेश कार्यालय से गोंडवाना जनसंदेश यात्रा को रवाना किया। यह जनसंदेश यात्रा उत्तर प्रदेश के गांव-गांव में जाकर योगी सरकार की नाकामियों को लोगों तक पहुंचाएगी।

Read also: भाजपा नेता ने कहा, अखिलेश बंटी तो प्रियंका हैं बबली

गोंडवाना जनसंदेश यात्रा को रवाना करने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि गोंडवाना जनसंदेश यात्रा प्रदेश के सभी जिलों में जाकर योगी सरकार के झूठ की पोल खोलेगी। यह यात्रा भाजपा को प्रदेश की सत्ता से बाहर करने में हमारी मदद करेगी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सिर्फ नफरत, भूख और गरीबी फैलाने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में गरीब नौजवान और किसान काफी परेशान है। प्रदेश आर्थिक रूप से पिछड़ा है तो बेरोजगारी चरम पर है।

Read also: अखिलेश जी, सत्ता के लिए आपने पिता जी से किया था विश्वासघात

अखिलेश यादव ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम जनता के बीच जाकर योगी सरकार की नाकामियों को सामने रखें। भाजपा पर भेदभाव की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव ने कहा की भाजपा समाज और जाति के बीच खाई पैदा करती है। देश और प्रदेश की जनता के रूख से भाजपा बौखला गई है क्योंकि उसे जनता का समर्थन समाजवादी पार्टी के साथ दिखाई दे रहा है। अखिलेश ने कहा कि जैसे-जैसे भाजपा को हार का डर सताता जाएगा दिल्ली से इनके नेता प्रदेश में आते रहेंगे और गंदगी की भाषा बोलेंगे। अखिलेश ने कहा की समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मिलकर भाजपा को यूपी की सत्ता से बाहर करने का काम करेगी।

Exit mobile version