Site icon Buziness Bytes Hindi

Golden Temple Facts: जाने स्वर्ण मंदिर की कुछ रोचक बातें!


Golden Temple Facts: जाने स्वर्ण मंदिर की कुछ रोचक बातें!

लाइफस्टाइल डेस्क | Golden Temple Facts – स्वर्ण मंदिर हरमंदिर साहिब जिसे श्री दरबार साहिब के नाम से भी जाना जाता है, वे सिख धर्म का मुख्य तीर्थस्थल है | यहां सिख धर्म के लोग ही नही बल्कि दुनिया भर से भी श्रद्धालु आते है | ये गुरुद्वारा अमृतसर के बीच में है और इस पर सोने की परत है, जो की एक आकर्षण का केंद्र है | इस स्वर्ण मंदिर का निर्माण कार्य शुरू पांचवें गुरु अर्जनदेव ने करवाया था, जो की आज ये भारत के मुख्य पर्यटक स्थलों में से एक है | इसीलिए आज हम इस सुन्दर स्वर्ण मंदिर के बारे में कुछ रोचक बाते जानेगे:

Read also: स्वर्ण मंदिर में 525 किलोवाट सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित

स्वर्ण मंदिर के निर्माण से पहले गुरु नानक जो की सिखों के प्रथम गुरु थे उन्होंने इस जगह पर ध्यान किया था | यहां चार मुख्य द्वार है जो चारों दिशाओं में खुलते हैं और धार्मिक मान्यताओ के अनुसार चार दिशाओं में दरवाजों का मतलब है की किसी भी धर्म का इंसान यहां आ सकता है | 

स्वर्ण मंदिर सरोवर के बीच में बनाया गया है क्योकि इस सरोवर को पवित्र माना जाता है | इसके अलावा, पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब सबसे पहले स्वर्ण मन्दिर में ही स्थापित हुआ था | 

स्वर्ण मंदिर सफ़ेद मार्बल से बना हुआ है, जिसे सोने से ढका गया है | इसके साथ ही इसमें सिख धर्म की प्राचीन ऐतिहासिक वस्तुओ का प्रदर्शन भी किया गया है, जिसे दूर – दूर से लोग देखने आते है | 

स्वर्ण मंदिर में दुनिया का सबसे बड़ा किचन है जहां रोजाना तकरीबन 1 लाख से अधिक लोगों को निशुल्क भोजन कराया जाता है। भोजन को लंगर कहते हैं, जिसे लोग प्रसाद की तरह लेते है | 

Read also: स्वर्ण मंदिर परिसर में खुदाई के दौरान मिली ऐतिहासिक संरचनाएं

स्वर्ण मंदिर में कई कार्यक्रम होते है जैसे की  शहीदी दिवस, प्रकाशोत्सव, लोहड़ी, बैसाखी, संक्रांति, दिवाली आदि, लेकिन साथ ही यहां कुछ नियमों का पालन भी करना होता है | 

अगर कभी भी आप अमृतसर जाए तो स्वर्ण मंदिर के दर्शन जरूर करे और साथ ही वहां के लंगर का प्रसाद जरूर ग्रहण करे | 

Exit mobile version