Site icon Buziness Bytes Hindi

सोने ने उछाल से की नए साल की शुरुआत, चांदी दिखी नरम

Gold started the new year with a rise, silver looked soft

नए साल के पहले दिन बुलियन मार्किट ने एक सधी शुरुआत की है, सोने के दाम जहाँ उछले हैं वहीँ चांदी के दाम नरम पड़े हैं. MCX एक्सचेंज पर सोने की घरेलू वायदा कीमत सुबह बढ़त के साथ कारोबार करती देखी गई। 5 फरवरी 2024 को डिलिवरी वाला सोना फिलहाल 129 रुपये की बढ़त के साथ 63,332 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता देखा गया। वहीँ चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है. MCX पर 5 मार्च 2024 डिलिवरी वाली चांदी 151 रुपये की गिरावट के साथ 74,279 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती नजर आई।

वैश्विक बाजार की बात करें तो सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। साल 2024 सोने के लिए अच्छा साल हो सकता है। कमोडिटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस साल सोना 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। शुक्रवार को सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतें गिरावट के साथ बंद हुईं। कॉमेक्स पर सोना वायदा 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 11.70 डॉलर प्रति औंस 2071.80 डॉलर पर बंद हुआ. वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 2.63 डॉलर की गिरावट के साथ 2062.98 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ.

चांदी की वैश्विक वायदा कीमत शुक्रवार को 0.29 डॉलर की गिरावट के साथ 24.09 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई. वहीं, चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत 0.18 डॉलर की गिरावट के साथ 23.80 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई. जानकारों के मुताबिक सोने के लिए बड़ा स्पोर्ट लेवल ₹59,500 और ₹58,700 प्रति 10 ग्राम आंका गया है। कीमतों में गिरावट के चलते निवेशक आकर्षित हो सकते हैं और साल 2024 में कीमतें करीब ₹72,000 प्रति 10 ग्राम की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच सकती हैं।

Exit mobile version