Gold – Sliver Price Today: आज सुस्त है बाजार में सोना चांदी की चाल,ये है आज का भाव

बिज़नेसGold – Sliver Price Today: आज सुस्त है बाजार में सोना चांदी...

Date:


Gold – Sliver Price Today: आज सुस्त है बाजार में सोना चांदी की चाल,ये है आज का भाव

मेरठ। Gold – Sliver Price Today – मेरठ का सराफा बाजार एशिया की सबसे बड़ी सोने की मंडियों में शुमार है। यहां के बाजार भाव का असर यूपी के अलावा दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में भी पड़ता है। यहां के सोना कारीगरों के हाथों के बने जेवर देश ही नहीं विदेश तक जाते हैं। आज गुरुवार को बाजार खुलने के बाद सोना चांदी के दाम स्थिर रहे। यानी आज किसी प्रकार की कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई। जबकि बुधवार को सोना 280 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 390 रुपये प्रति किग्रा तक बढ़ गए थे।

Read also: दिल्ली में सोने की तस्करी के आरोप में 2 गिरफ्तार

आज कारोबारी सत्र की शुरूआत में सोने के भाव 49,100 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी की कीमत 62,810 रुपये प्रति किग्रा पर खुली। सोना चांदी के भाव पर आज मौसम का असर भी देखा जा रहा है। व्यापारियों का मानना है कि आज बाजार स्थिर होने से और बारिश का मौसम होने के कारण इसका असर बाजार पर पड़ेगा। आज बाजार में मंदी के आसार बन रहे हैं। बता देे कि इस सप्ताह की शुरूआती दौर में सोना चांदी की कीमतों पर उतार चढ़ाव बराबर बना हुआ है। जिसका असर बाजार पर देखा जा रहा है। इस समय शादी का सीजन भी जोरों पर है। बाजार मेंं सोने के ज्वैलरी की डिमांड बनी हुई है। जनवरी में मकर संक्राति के बाद सराफा बाजार में तेजी की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। बाजार उम्मीदों के विपरीत रहा। जिसका नुकसान भी व्यपारियों को उठना पड़ा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...