Site icon Buziness Bytes Hindi

Gold-Silver Prices Today: आज फिर सोना चांदी की कीमत में गिरावट,ऐसा है आज का ताजा भाव


Gold-Silver Prices Today: आज फिर सोना चांदी की कीमत में गिरावट,ऐसा है आज का ताजा भाव

मेरठ। Gold-Silver Prices Today – आज फिर एक बार सोना चांदी कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। आज सोमवार को सप्ताह के पहले दिन सोना 310 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 930 रुपये प्रति किग्रा तक कम हो गई। इससे पहले शुक्रवार को सोना चांदी की कीमत में जोरदार कमी आई थी। आज कारोबारी सत्र की शुरूआत में सोना 310 रुपये प्रति दस ग्राम कम होकर 48740 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। जो कि जनवरी के सबसे कम स्तर पर बताया जा रहा है। वहीं चांदी 930 रुपये प्रति किग्रा टूटी और इसकी कीमत 62,480 रुपये पर जा टिकी। आज दोनों ही कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले तीन दिनों से सोना चांदी के दाम में गिरावट आ रही है। बता दें कि 21 जनवरी से 31 जनवरी के बीच सोना चांदी की कीमत 4 बार गिरी हैंं। जहां तक इन तारीखों के बीच भाव बढ़ने की बात है तो वह सिर्फ तीन बार बढ़ा है।

Read also: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में नकाबपोशों ने लूटी नकदी, सोना

लेकिन जिस तेजी से दाम में गिरावट आई उस तेजी से सोना चांदी के भाव नहीं बढ़ सके। सहालग के चलते इस समय सोना चांदी की ​मांग में तेजी आई है। पिछले काफी दिनों से सराफा बाजार में मंदी के चलते व्यापारियेां को काफी नुकसान हुआ है। लेकिन अब जबकि सोना चांदी के दामों में कमी आ रही है और इसकी मांग भी बढ़ रही है तो ऐसे में व्यापारियों के चेहरे पर चमक देखी जा रही है।

Exit mobile version