Site icon Buziness Bytes Hindi

Gold-Silver Prices Today: सोना 960 तो चांदी 2180 रुपये हुई सस्ती,बाजार की टूटी मंदी


Gold-Silver Prices Today: सोना 960 तो चांदी 2180 रुपये हुई सस्ती,बाजार की टूटी मंदी

मेरठ। Gold-Silver Prices Today – आज सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। आज सोना की कीमत 960 रुपये प्रति दस ग्राम कम हुई तो चांदी थी 2180 रुपये प्रति किग्रा तक गिरी। आज सोने के भाव बाजार में 49,050 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गए। चांदी भी 2180 रुपये प्रति किग्रा कम होकर 63,410 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंची। सोना चांदी की कीमतों में आज आई कमी से बाजार की सुस्ती टूटने की उम्मीद लगाई जा रही है। इससे पहले सोना गुरुवार को 50 हजार की सीमा को पार कर गया था। जबकि चांदी भी 65 हजारी हो गई थी।

Read also: कर्नाटक में 1.88 करोड़ रुपये की नकदी, सोना के साथ राजस्थान का व्यक्ति गिरफ्तार

लेकिन आज दोनों कीमती धातुओं के दाम में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। सोना चांदी के दाम गिरने से जहां सराफा व्यापारियों को आज अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर बढ़ती कीमतों के कारण जो लोग सोना चांदी नहीं खरीद रहे थे उनके लिए भी आज अच्छा अवसर है। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को सोना चांदी की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई थी। गुरुवार को कारोबारी सत्र शुरू होते ही सोना 300 रुपये प्रति दस ग्राम तक महंगा हो गया था। जबकि चांदी भी 120 रुपये प्रति किग्रा तक बढ़ गई थी। सोना गुरुवार को जनवरी के अब तक के सबसे उच्च स्तर 50,010 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया था। चांदी भी जनवरी के सबसे उच्च स्तर 65,590 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंची। दोनों ही धातुओं की कीमतें गुरुवार को शाम तक स्थिर रही थी। बाजार बंदी के समय भी यहीं भाव रहा था। लेकिन आज शुक्रवार को जब कारेाबारी दिन की शुरूआत हुई तो दोनों धातुओं के दाम में जोरदार​ गिरावट दर्ज की गई। चांदी 2180 रुपये सस्ती होकर जनवरी में ये सबसे अधिक दाम घटने वाले रुपये हैं। कीमतों में कमी आ असर बाजार पर पड़ेगा। इससे बाजार में तेजी आने की उम्मीद है।

Exit mobile version