Site icon Buziness Bytes Hindi

Gold-Silver Price Today: सोना चांदी के दाम में आज भी लगातार गिरावट का दौर जारी,ये है सराफा बाजार का हाल


Gold-Silver Price Today: सोना चांदी के दाम में आज भी लगातार गिरावट का दौर जारी,ये है सराफा बाजार का हाल

मेरठ। रुस यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine war) के बीच सोना चांदी के भाव में काफी तेज वृद्धि हुई। जहां सोना चंद दिनों में ही 55 हजार के स्तर को पार कर गया वहीं चांदी भी 75 हजार के स्तर पर पहुंच गई थी। लेकिन अब पिछले तीन दिनों से सोना चांदी के दामों में गिरावट का दौर जारी है। जिसके चलते सोना और चांदी के दाम अब काफी नीचे आ गए हैं। आज मेरठ सराफ बाजार में सोने के दाम 750 रुपये प्रति दस ग्राम कम हुए। वहीं चांदी के भाव 540 रुपये प्रति किग्रा तक कम हो गई। मार्च में सोने के भाव में रिकार्ड वृद्धि हुई थी। मार्च में सोने की कीमतें बेतहाशा तरीके से बढ़ती चली गई। इस साल यानी 2022 में पहली बार ऐसा हुआ इन तीन महीने में ऐसा हुआ जबकि कीमती धातुओं के दामों में इतना बड़ा उछाल आया। इससे पहले ऐसा नहीं हुआ कि महीने में सोने का भाव इस तरह से बढ़े हो। रातों-रात 24 कैरेट का सोना 10 मार्च को 1500 रुपये तक महंगा हो गया। 22 कैरेट 1200 रुपये और 18 कैरेट सोना 1000 रुपये बढ़ गए थे।

Read also: रुस यूक्रेन युद्ध का पड़ेगा स्मार्टफोन और इलेक्ट्रानिक आइटम पर असर,कीमतों में होगा बेतहाशा इजाफा

हालांकि दूसरे दिन अब इस सप्ताह के शुरूआती दिन से ही सोने के भाव में गिरावट का दौर जारी है। चांदी भी लुढ़क कर 69940 पर आ गई है। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से सोना चांदी बाजार (Gold silver market) पर इसका काफी असर पड़ा है। आज मेरठ में 24 कैरेट सोने के दाम 52790 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी की कीमत 69940 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंच गई है।

Read also: आर्थिक सर्वेक्षण ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोत्तरी को लेकर चेताया

इस मार्च के महीने में ही सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी की बात करें तो एक मार्च में सोना 200 रुपये तक बढ़ा था। इसके बाद दो मार्च को इसमें 500 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई। गत आठ मार्च को अमेरिका ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए तो सोने की कीमतों में काफी तेजी से उछाल आया और इसकी कीमतों ने रफ्तार पकड़ ली। इसके बाद अब जाकर पिछले तीन से इसके कीमत में कुछ कमी आई है। इससे मेरठ सराफा बाजार कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं।

Exit mobile version