Site icon Buziness Bytes Hindi

Gold Silver Price: आज बढ़े सोना चांदी के दाम, जानिए क्या है भाव

gold

नई दिल्ली। आज सोना चांदी के दामों में तेजी आई है। आज सोने पर 180 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई है। जबकि चांदी के दाम में भी 120 रुपए प्रति किलोग्राम ककी बढ़ोत्तरी हुई है। चांदी का भाव 68,960.00 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। जबकि सोना इस समय 59,820 रुपए प्रति दस ग्राम है। सर्राफा बाजार में सोमवार को भी सोने-चांदी के भाव में तेजी देखने को मिल थी। देश के कुछ हिस्सों में आज 500 रुपए तक सोने का दाम बढ़ गया है।

सर्राफा बाजार में आज मंगलवार (21 मार्च) को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत में 500 रुपए की तेजी दिखी है। इसके बाद सोने की कीमत 56,500 रुपए प्रति दस ग्राम हो गई है। इससे पहले 22 कैरेट सोने का प्रति 10 ग्राम का दाम 56,000 रुपए चल रहा था। सर्राफा कारोबारी की मानें तो अगले कुछ दिनों में फिर सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिलेगा।

देश में इस सबस सबसे अधिक महंगा सोना पटना सर्राफा बाजार में है। जहां पर 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 62,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इससे पहले इसका प्रति 10 ग्राम का भाव 61,900 रुपये था।

चांदी की कीमत में 1000 रुपए का इजाफा

पटना सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी 1000 रुपए की तेजी के बाद 70,000 रुपए प्रति किलो में बिक रही है। इससे पहले सोमवार को चांदी का प्रति किलो भाव 69,000 रुपए था। पटना के सर्राफा कारोबारियों की मानें तो सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव कई कारणों से होता रहता है।

Exit mobile version