Today gold silver price: सोने की कीमत में तेजी, चांदी के भाव हुए कम

बिज़नेसToday gold silver price: सोने की कीमत में तेजी, चांदी के भाव...

Date:

नई दिल्ली। विदेशों में सोने की कीमतों में तेजी के बीच सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 380 रुपये की तेजी के साथ 57,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 57,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। हालांकि, इस दौरान चांदी की कीमतें 90 रुपये गिरकर 66,535 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।


सराफा कारोबारियों के अनुसार सर्राफा बाजार में सोने का भाव 380 रुपये की तेजी के साथ 57,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
विदेशी बाजारों में सोना तेजी के साथ 1,922 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। जबकि चांदी के दाम 21.61 डॉलर प्रति औंस पर हैं।

बाजार के मुताबिक स्विस बैंक क्रेडिट सुइस की परेशानी बढ़ने से दुनियाभर में बैंकिंग सेक्टर से जुड़ी चिंता बढ़ने और निवेशकों के सुरक्षित निवेश की ओर रुख करने से गुरुवार को एशियाई कारोबारी घंटों में कॉमेक्स सोने की कीमतों में मामूली तेजी आई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...