सोना में लौटी तेज़ी, दाम हुए 46 हजार के पार

बिज़नेससोना में लौटी तेज़ी, दाम हुए 46 हजार के पार

Date:


सोना में लौटी तेज़ी, दाम हुए 46 हजार के पार

सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी लौटी है. डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में आई मजबूती के बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजारों में रिकवरी के दम पर सोने-चांदी की कीमतों में उछाल आया. घरेलू सराफा बाजार में सोमवार को 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 278 रुपये उछलकर 46,013 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. इसी तरह, चांदी के दाम भी 265 रुपये बढ़कर 68,587 रुपये प्रति किलो पर दर्ज की गई.

इससे पिछले कारोबारी सत्र सोने का हाजिर भाव 45,735 रुपये प्रति दस ग्राम पर था. जबकि, चांदी 68,322 रुपये प्रति किलो पर थी.

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के सीनियर एनॉलिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल का कहना है कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 278 रुपये बढ़ गया. रुपये में मजबूती के बावजूद ग्लोबल मार्केट में कीमतों में तेजी के चलते घरेलू बाजार में कीमतों में तेजी आई. भारतीय रुपया सोमवार को 16 पैसे मजबूत होकर 72.49 रुपये प्रति डॉलर पर ​बंद हुआ.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें 1774 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 26.94 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज की गई. पटेल का कहना है कि डॉलर में कमजोरी और कोरोना महामारी की चिंताओं के चलते शेयर बाजारों में कमजोरी के चलते सोने की कीमतों में मजबूती का रुख रहा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related