लखनऊ। यूक्रेन (Ukraine) और रूस (Russia) के बीच चल रहे युद्ध का असर शेयर मार्केट के साथ-साथ गोल्ड बाजार पर भी दिखने लगा है। शेयर बाजार में जहां गिरावट आई है वहीं पर सोने की कीमतों में तेजी आ गई है। पिछले 24 घंटे के अंदर लखनऊ ( Lucknow) में सोने का भाव करीब ₹2300 प्रति तोला तक बढ़ गया है। चौक सर्राफा की बुलियन कारोबारी विशाल गुप्ता ने बताया कि बुधवार को (Gold Rate in Lucknow )लखनऊ में सोने का रेट 51800 रुपए प्रति तोला था वही गुरुवार को या रेट ₹54100 तक पहुंच गया है।
दरअसल रूस ने ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है। इसकी वजह से ग्लोबल स्तर पर अर्थव्यवस्था में भारी उछाल देखा गया। सेंसेक्स में जहां गिरावट आई है वहीं सोने का भाव बढ़ा है। जानकारों का कहना है कि अगर यह युद्ध ऐसे ही कुछ दिनों तक चला तो सोने का भाव दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जाएगा और बड़ी बात नहीं है कि यह 65 से ₹70000 प्रति तोला तक पहुंच जाए।
बिक्री पर पड़ेगा असर– चौक कारोबारी आदेश जैन ने कहा
अब सहालक खत्म हो गई है। ऐसे में बिक्री पहले ही कम हो गई थी। सोना महंगा होने से या बिक्री और भी ज्यादा कम हो जाएगी। आम आदमी की खरीदारी बंद हो जाएगी और केवल शेयर मार्केट का बाजार ही बचेगा। लखनऊ में करीब प्रतिदिन 50 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार होता है। यहां करीब छोटी-बड़ी 3000 से ज्यादा दुकानें हैं। इसके अलावा बुलियन का कारोबार लखनऊ से पूरे प्रदेश में होता है।
लखनऊ फरवरी महा में सोने के भाव ( Lucknow gold rate in Febuary month )

