पिछले दो महीने में सितंबर माह में सोने के दाम में सबसे कम गिरावट दर्ज की गई। सितंबर में सोना 50 हजार रुपये से नीचे आया और इसका दाम 49,300 रुपये प्रति दस ग्राम तक गिर गया। पिछले दो महीने में सोने के दाम में उतार चढ़ाव की बात करे ंतो जुलाई के महीने में सोने की कीमत सबसे अधिक 53,360 रुपये प्रति दस ग्राम रही। वहीं मेरठ में जुलाई माह में सोने की सबसे कम कीमत 51,510 रुपये प्रति दस ग्राम गई। जुलाई माह में सोने का औसत मूल्य 51,999 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। जबकि एक जुलाई को जब मेरठ सराफा बाजार में सोने का भाव खुला तो यह 51,710 रुपये प्रति दस ग्राम था। वहीं जुलाई माह में सोने का समापन भाव 31 जुलाई को 51,510 रहा। इसके बाद अगस्त माह में सोने की सबसे अधिक कीमत 52,660 तक पहुंची। जबकि अगस्त में ही सोने का सबसे कम दाम 50,810 रुपये प्रति दस ग्राम तक रहा। मेरठ में अगस्त में सोने का औसत मूल्य 51,773 रुपये प्रति दस ग्राम था।
अगस्त के महीने में एक तारीख को सोना की कीमत 51,460 रुपये प्रति दस ग्राम पर खुली थी। जबकि 31 अगस्त को समापन भाव 50,810 रुपये प्रति दस ग्राम था। इसके बाद सितंबर माह में सोने की कीमत काफी नीचे पहुंच गई। मेरठ सराफा बाजार में सोने का भाव सितंबर माह में सबसे ज्यादा 50,730 तक पहुंचा। जबकि सितंबर माह में सबसे कम दाम 49,300 रुपये प्रति दस ग्राम तक रहा। मेरठ में सितंबर माह में सोने का औसत मूल्य 50,018 रहा। जबकि मेरठ में सितंबर माह में सोने खुलने का भाव 01 सितंबर को 50,120 रुपये प्रति दस ग्राम तक था। सितंबर माह में सोने का समापन भाव 30 तारीख को 50,170 रुपये प्रति दस ग्राम रहा था।
