इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के जारी आंकड़ों के मुताबिक साल के दूसरे ही दिन सोने के भाव उछाल भरने लगे हैं। सिर्फ सोना ही नहीं चांदी की कीमतों में भी आज मंगलवार को काफी तेजी देखने को मिली। देश के सर्राफा बाज़ारों में लगातार दूसरे दिन सोना-चांदी में उछाल देखा गया। आज पीली धातु की कीमत 63 हजार के पार हो गई है, वहीं चांदी 74 हजार रुपये प्रति किलो पहुँच गयी है। IBJA के जारी रेटों के अनुसार सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 63544 रुपये है। सोमवार शाम को यह भाव 63352 रुपये प्रति 10 ग्राम था. वहीं आज चांदी की कीमत 74142 रुपये है। सोमवार को यह भाव 73705 रुपये था।
99.9 प्रतिशत शुद्ध 24 कैरेट सोने का रेट 63544 रुपये है, यानि 192 रुपये की बढ़ोतरी , 22 कैरेट सोना जिसकी शुद्धता 91.7 प्रतिशत की मानी जाती है की कीमत 63290 रुपये यानि 192 रुपये महंगा, वहीँ 75 प्रतिशत वाले 18 कैरेट सोने के दाम में 176 रुपये की गिरावट दर्ज हुई और आज का रेट 58206 रुपये रहा, 58.3 प्रतिशत शुद्धता वाले 14 कैरेट गोल्ड का रेट 47658 रुपये रहा और 41.7 प्रतिशत शुद्धता वाले 10 कैरेट सोने का दाम 37173 रुपये रहा, इसमें 122 रुपये की बढ़ोत्तरी रही.
अगर आपको भी सोना-चांदी का हर रोज का खुदरा रेट जानना है तो 89556-64433 पर मिस कॉल करके जान सकते हैं। आपकी मिस कॉल के कुछ ही देर बाद SMS के जरिए सोना-चांदी के रेट्स आपके स्मार्ट फोन पर आ जायेगा। इसके अलावा www.ibja.co या ibjarates.com पर जाकर भी आप सोने चांदी का भाव जान सकते हैं। बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) दिन में 2 बार सोना-चांदी के रेट अपडेट करती है।
