Site icon Buziness Bytes Hindi

46 हज़ार से नीचे आया सोना


46 हज़ार से नीचे आया सोना

नई दिल्ली: सोना खरीदने का मौका तलाश रहे हैं, तो यह अच्छा मौका हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि सराफा बाजार में 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 46,000 रुपये प्रति दस ग्राम के नीचे आ गया है. दरअसल, दिल्ली सराफा बाजार में शुद्ध सोने का हाजिर भाव 320 रुपये घटकर 46 हजार के नीचे 45,867 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. वहीं, चांदी की कीमत 28 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 68,283 रुपये प्रति किलो पर दर्ज की गई.

इससे पहले, बीते कारोबारी सत्र यानी 17 फरवरी को सोने का भाव 46,187 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा था. जबकि, चांदी 68,255 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिकी थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई. सोना 1,780 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 27.16 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार करती दिखाई दी.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में सोने, चांदी और अन्य कीमती धातुओं पर कस्टम ड्यूटी को 12.5 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी करने का एलान किया था. बता दें कि इसके पहले जुलाई 2019 पर इन महंगी धातुओं पर कस्टम ड्यूटी को 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी किया गया था. जिसके बाद से देश में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई थी. मौजूदा समय में भी सोना और चांदी काफी महंगा हो चुका है.

Exit mobile version