Site icon Buziness Bytes Hindi

Sona Chandi Rate Live: आज फिर बढ़े सोना के भाव तो चांदी हुई सुस्त,ये है सराफा का भाव

मेरठ। आज मेरठ में फिर से सोना चांदी की कीमतों में वृद्धि हो गई। आज 24 कैरेट सोना मेरठ में 170 रुपये प्रति दस ग्राम बढ़ गया। जिसके बाद इसके भाव  52,110 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। वहीं चांदी की कीमत में आज गिरावट दर्ज की गई हैं। आज गुरुवार को चांदी के दाम 90 रुपये प्रति किग्रा तक गिर गए। जिसके बाद चांदी के दाम 62,090 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गए।

Read also: Silver-Gold Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोना चांदी की कीमत में बदलाव, ये है मेरठ सराफा बाजार भाव

पिछले चार दिन का सोने चांदी के मेरठ सराफा बाजार में मिजाज देखे तो गत 21 जून 2022 को सोने के दाम में 100 रुपये की कमी आई और ये 51,940 प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले 20 जून 2022    को सोने की कीमत में 150 रुपये की कमी आई थी। जिस पर इसके भाव 52,040 प्रति दस ग्राम पर पहंचे। 19 जून 2022 को 24 कैरेट सोने का भाव स्थिर रहा और ये 52,190 रुपये पर ही टिका रहा। ऐसा ही सोने का बाजारी भाव 18 जून 2022 को भी देखा गया। इस दिन सोना 52,190 पर कारोबारी सत्र पर खुला और इसी भाव पर बाजार बंद हुआ। 

Read also: Gold-Silver Price: सोना चांदी के दामों में बड़ी गिरावट,जाने क्या है सराफा भाव

बात चांदी की कीमत की करें तो इस सप्ताह चांदी के दाम में बड़ी ​गिरावट देखी गई। 21 जून 2022    को चांदी के दाम में 200 रुपये की कमी आई जिसके बाद 99 प्रतिशत शुद्ध चांदी का भाव 62,180    रुपये पर पहुंच गया। 20 जून 2022 को चांदी के दाम में 610 रुपये की कमी दर्ज की गई। जिसके बाद चांदी 62,380 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गई। 19 जून 2022 और 18 जून 2022 को चांदी की कीमत 62,990 रुपये पर ही टिकी रही।

Exit mobile version