Site icon Buziness Bytes Hindi

रॉकेट की रफ्तार से तेज हुए सोने चांदी के दाम, मार्केट में मची हलचल

व्यापार:- इस समय शादियों का सीजन चल रहा है हर कोई चाहता है की उसके पास अलग अलग प्रकार के आकर्षक सोने व चांदी के आभूषण हो। लेकिन आसमान छुटे सोने के दाम को देखते हुए हर कोई अपना मन मार कर रह जाता है। वहीआज घटते बढ़ते शेयर बाजार के बीच सोने के दाम में आए उछाल के चलते आपका यह सपना पूरा होना और मुश्किल हो गया है। 

आज मार्केट में सोने व चांदी के दाम में तेजी आई है। सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्ध सोना 565 रुपये प्रति 10 ग्राम के साथ उछला है। इस उछाल के बाद मार्केट में सोने के दाम 51620 रुपये हो गए हैं। वहीं अगर हम चांदी की बात करें तो यह आज 1122 रुपये के उछाल के साथ 63660 रुपये प्रति किलो पर पहुँच गई है।
सोने के दामों में आए उछाल को लेकर इंडिया बुलियंस एसोसिएशन ने कहा जारी कि आज सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना में 3 फीसद का उछाल आया है जिसके बाद जीएसटी के साथ यह 53168 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वही चांदी के दाम में 1122 रुपये का उछाल आया है जिसके बाद यह 67475 पर ट्रेंड कर रही है।
Exit mobile version